पति बना जल्लाद: दिल्ली में प्यार, फिर प्रेम विवाह के बाद कर दी हद पार, पत्नी की पिटाई कर फाड़ दिए कपड़े और...
बिशारतगंज क्षेत्र का रहने वाला युवक दिल्ली में व्यापार करता था। इसी दौरान उसकी पहचान युवती से हुई।15 नवंबर को दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद से ही युवक उसे प्रताड़ित करने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बिशारतगंज क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। चार माह पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक ने शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दे डाला। आरोप है कि युवक ने प्रेमिका से पत्नी बनी युवती को बेरहमी से पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए। नग्न अवस्था में उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना बिशारतगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रहकर व्यापार करता था। इसी दौरान जहांगीरपुरी क्षेत्र में रहने वाली युवती से युवक की नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों में प्रेम संबंध हो गए। 15 नवंबर को युवक ने युवती से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद वह प्रेमिका को पत्नी बनाकर अपने गांव ले आया। गांव में ही रहने लगा। इसके बाद उसके व्यवहार में बदलाव आ गया।
शादी के बाद ही होने लगी थी तकरार
शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में छोटी छोटी बातों पर तकरार होने लगी। युवती का आरोप है कि युवक उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा। 31 मार्च को वह हैवानियत पर उतर आया। उसने पत्नी को बेरहमी से पीटा। उसके कपड़े फाड़ डाले। मोबाइल से उसका वीडियो बनाया। वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। प्रेमी से पति बने युवक की करतूत से युवती को गहरा सदमा लगा। उसने अपने पिता को जानकारी दी।
साली पर दिल आया: युवक करना चाहता है पत्नी की बहन से शादी, गुस्से में महिला ने जो किया उसे जानकर होश उड़ जाएंगे
जानकारी मिलने के बाद युवती के पिता यहां आ गए। वह पीड़ित बेटी को लेकर सोमवार को थाने पहुंचे। आरोपी नितिन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर क्राइम अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।