{"_id":"642b954386471796180b23d6","slug":"young-man-wants-to-marry-wife-sister-angry-woman-slits-his-throat-in-budaun-2023-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साली पर दिल आया: युवक करना चाहता है पत्नी की बहन से शादी, गुस्से में महिला ने जो किया उसे जानकर होश उड़ जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साली पर दिल आया: युवक करना चाहता है पत्नी की बहन से शादी, गुस्से में महिला ने जो किया उसे जानकर होश उड़ जाएंगे
Tue, 04 Apr 2023 09:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 04 Apr 2023 09:03 AM IST
सार
बदायूं से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां साली से प्रेम संबंधों की वजह से पति के प्रताड़ित करने पर महिला ने अपना गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी पति साली से शादी करने की जिद पर अड़ा है।
विज्ञापन
Lovers. demo pic
- फोटो : social media
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव जहानाबाद का युवक अपनी साली से शादी करना चाहता है। इसका विरोध करने पर वह काफी दिनों से अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। आहत पत्नी ने सोमवार को चाकू से अपना गला काट लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
जहानाबाद निवासी अजब सिंह के करीब दो साल पहले साली से संबंध हो गए थे। इसके बाद वह आए दिन ससुराल जाने लगा। पत्नी नीतू मायके जाने को कहती तो वह उसे साथ नहीं ले जाता। किसी तरह नीतू को पति अजब सिंह और अपनी बहन के प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई।
नीतू ने अजब सिंह से मायके जाने से मना किया तो वह साली से शादी की जिद करने लगा। इसका नीतू ने विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। अजब सिंह को परिजनों ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और साली से शादी की जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
इस बात से आहत होकर सोमवार सुबह करीब 10 बजे नीतू ने घर पर ही चाकू से अपना गला काट लिया। वह खून से लथपथ होकर गिरी तो ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दी और नीतू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

एसएचओ गौरव विश्नोई ने जिला अस्पताल पहुंचकर नीतू से घटना की जानकारी ली। इसके बाद नीतू के पति अजब सिंह को हिरासत में ले लिया। एसएचओ का कहना है कि युवक के भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि वह अपनी साली से शादी करना चाहता है, इसी वजह से पत्नी के साथ मारपीट करता था। आरोपी को हिरासत में ले लिया है, तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।