फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   husband killed his wife for love of his parlor girlfriend in bareilly

पार्लर वाली के प्यार कर दी पत्नी की हत्या: मर्डर को लूट दिखाने की कोशिश की, 15 घंटे में खुल गई सबकी पोल

Thu, 31 Jul 2025 11:19 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंवला (बरेली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंवला (बरेली) Published by: विकास कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 11:19 PM IST
सार

आरोपी ओमसरन ने प्रेमिका से जुड़ाव की खातिर पत्नी की सुनियोजित तरीके से हत्या की। साक्ष्य सामने रखने पर उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएसपी ने एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन
husband killed his wife for love of his parlor girlfriend in bareilly
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बरेली स्थित पूर्णागिरी दर्शन कर बुधवार आधी रात में ससुराल से बाइक लेकर अपने घर जा रहे डेकोरेशन संचालक ने अपनी पत्नी की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी। उसने घटना को बदमाशों का हमला और लूट दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने 15 घंटों में ही सच्चाई का खुलासा कर दिया। प्रेमिका से भविष्य में शादी के इरादे से की गई हत्या का आरोपी शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। एसएसपी ने संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

पत्नी के भाई और दोस्त को फोन कर बुलाया मदद के लिए
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ब्यौली गांव निवासी ओमसरन मौर्य ने रात सवा बारह बजे अपनी पत्नी के भाई भगवान दास व दोस्त अनिल यादव को सूचना देकर बताया कि आंवला-वजीरगंज रोड पर आ जाओ। वह पत्नी 35 वर्षीय अमरवती को लेकर ससुराल आंवला थाने के गांव मोतीपुरा से अपने घर जा रहे थे। उसैता गांव के पास छह-सात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। वह लूटपाट करने लगे। विरोध किया तो इन लोगों ने अमरवती की हत्या कर दी। अनिल यादव ने तत्काल आंवला पुलिस व यूपी 112 को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने दर्ज कराई एफआईआर
पुलिस मौके पर पहुंची तो ओमसरन के कपड़े फटे हुए मिले। उसके सीने पर खरोंच व पसलियों पर लालिमा के निशान थे। जबकि पत्नी का शव सड़क पर रक्तरंजित हालत में पड़ा था। एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा के सामने ओमसरन ने यही कहानी दोहराई। पुलिस ने बरसात के बीच घटनास्थल से साक्ष्य जुटाई। फिर शव को जिला मुख्यालय भिजवा दिया। पुलिस ओमसरन को साथ ही आंवला कोतवाली ले आई। वहां उसने अज्ञात बदमाशों पर जेवर व नकदी लूट की वजह से पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर संचालक मन्नत के कहने की पत्नी की हत्या
बुधवार रात से करीब 15 घंटे लगातार चली जांच, फॉरेंसिक टीम के जुटाए साक्ष्य और घटनास्थल के आसपास 50 मीटर की दूरी से ही जेवर व नकदी की बरामदगी के बाद गुरुवार शाम एसपी अंशिका वर्मा ने पुलिस लाइन में घटना का चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। प्रोजेक्टर पर बिंदुवार घटनाक्रम दिखाकर उन्होंने बताया कि बरेली निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका मन्नत से करीबी और संभवत: उसके कहने पर ओमसरन ने पत्नी की खुद हत्या कर दी। हत्या के लिए उसी बांके का इस्तेमाल किया जो वह साले से सुरक्षा के लिए बताकर लाया था। आरोपी ओमसरन ने भी मीडिया के सामने आरोप कबूल कर लिया।

पति ने कबूला जुर्म
आरोपी ओमसरन ने प्रेमिका से जुड़ाव की खातिर पत्नी की सुनियोजित तरीके से हत्या की। साक्ष्य सामने रखने पर उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएसपी ने एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है। महिला मन्नत से आरोपी की लंबी बातचीत की पुष्टि सीडीआर में हुई है, हालांकि वह कितनी कसूरवार है, इसकी विवेचना में पुष्टि कर ली जाएगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed