फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   husband got his wife to do halala after triple talaq again gave triple talaq in Pilibhit

कार के लिए हदें पार : तीन तलाक के बाद पत्नी का कराया हलाला, निकाह कर फिर दिया तीन तलाक

Sun, 02 Jun 2024 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jun 2024 04:59 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। बाद में दूसरे व्यक्ति से उसका जबरन हलाला कराया और दोबारा निकाह कर लिया। इसके बाद फिर उसे तीन तलाक दे दिया। 

विज्ञापन
husband got his wife to do halala after triple talaq again gave triple talaq in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में तीन तलाक और हलाला का मामला सामने आया है। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर युवती को घर से भगा दिया गया। आरोप है कि पति और ससुरालवालों ने एक व्यक्ति से उसका जबरन हलाला कराया। इसके बाद फिर निकाह किया। फिर पिटाई कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


पूरनपुर क्षेत्र की निवासी युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का निकाह 21 सितंबर 2017 को नगर के युवक से किया। निकाह के कुछ दिन बाद उसके पति समेत अन्य ससुरालियों ने कम दहेज का ताना देकर पुत्री को शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुत्री ने बच्चे को जन्म दिया। इलाज न कराने पर कुछ दिन बाद बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन

पति ने जबरन कराया हलाला 
कुछ दिन बाद पुत्री को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। उसके बाद उसका एक व्यक्ति से जबरन हलाला कराया गया। इसके बाद पति ने उससे फिर निकाह कर लिया। दूसरी बार निकाह के कुछ दिन बाद फिर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 27 मई को पुत्री को बेरहमी से पीटा गया। गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई।

इसके बाद उसे फिर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed