फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband gives triple talaq to wife ob phone call from Dubai

Bareilly News: दुबई से पति ने फोन पर बोला तीन तलाक, ससुरालवालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Thu, 07 Sep 2023 12:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Sep 2023 12:59 PM IST
सार

बरेली में एक विवाहिता को ससुरालवालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि दुबई में बैठे पति ने फोन पर विवाहिता को तीन बार तलाक बोला। ससुरालवालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर इस घटना का अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Husband gives triple talaq to wife ob phone call from Dubai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में तीन तलाक का मामला सामने आया है। दुबई में बैठे शौहर ने विवाहिता को फोन पर तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद यहां ससुरालवालों ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने देवर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप भी लगाया। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


विवाहिता ने किला थाने में तहरीर देकर बताया कि फरवरी 2022 में उसका निकाह नसीर अहमद के साथ हुआ था। उसके घरवालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक जेवरात व अन्य सामान दिया, लेकिन ससुरालवाले खुश नहीं थे। निकाह के कुछ दिनों बाद उसका शौहर शोरूम खोलने के लिए 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगा।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: नशे में धुत डॉक्टरों के हंगामे से लगा जाम तो भीड़ ने इतना पीटा, नाले में कूदकर बचानी पड़ी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता ने पति और ससुरालवालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। मांग पूरी न होने पर पति व ससुराल वाले उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। देवर उस पर गलत नीयत रखता था। अकेले पाकर उसने कई बार उससे अश्लील हरकतें कीं। विवाहिता घर बचाने की खातिर सबकुछ सहती रही। 

पति बोला- तलाक... तलाक... तलाक 

इस बीच विवाहिता का शौहर नौकरी करने दुबई चला गया। छह अगस्त 2023 को शौहर ने उसे कॉल की। उसने तीन तलाक बोलकर उससे रिश्ता खत्म कर लिया। इसके बाद सास-ससुर और दो ननदों ने उसकी पिटाई और घसीट कर घर से बाहर निकाल दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे मायके वाले विवाहिता को अपने साथ आए। 

घटना के बाद विवाहिता के पिता और मामा ने ससुरालवालों का समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज कर मारपीट की। ससुरालवाले उसे किसी भी कीमत पर रखने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed