फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   husband gave teen talaq to his wife in shahjahanpur

तीन बार तलाक बोला, फिर निकाल दिया घर से, बच्चों संग पूरी रात गुजारी रेलवे स्टेशन पर

Fri, 01 Mar 2019 01:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
husband gave teen talaq to his wife in shahjahanpur
तीन तलाक - फोटो : File Photo

एक महिला ने पति पर तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गुरुवार को अपने बहनोई के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत एएसपी ग्रामीण से की है। एएसपी ग्रामीण ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला वाजिदखेल में शहजाद को ब्याही 35 वर्षीय सीमा ने एएसपी ग्रामीण को बताया कि उसके पति ने बुधवार शाम तीन बार तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया। उसका मायका दिल्ली के सलेमपुर में है और उसकी शहजाद से शादी छह साल पहले हुई थी। शादी से अब तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पति दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा। इस पर उसने मना कर दिया, तभी उसे बुधवार शाम घर से निकाल दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद उसने पांच साल के बेटे और तीन साल की बेटी के साथ रेलवे स्टेशन पर पूरी रात गुजारी। मोबाइल पर कॉल करके उसने अपने बहनोई को सूचना दी। गुरुवार सुबह पीड़िता बहनोई के साथ एएसपी से मिलने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। एएसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में तो महिला ने तीन तलाक वाली बात नहीं बताई है, हां पति द्वारा घर से निकाले जाने की शिकायत की है। परिवार परामर्श केंद्र के जरिये काउंसलिंग कराई जाएगी। फिर भी बात नहीं बनेगी तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed