फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband evicts wife after having daughter, now marries her for the second time

Bareilly News: बेटी होने पर पति ने पत्नी को निकाला, अब दूसरी शादी रचाई

Sun, 30 Jun 2024 05:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Husband evicts wife after having daughter, now marries her for the second time
सिरौली। बेटी को जन्म देने के बाद पत्नी को पति समेत ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब पति ने दूसरी शादी कर ली। महिला ने एसएसपी को शिकायतीपत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला घेर की रुकैया बेगम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी शादी सिरौली के ही मोहल्ला प्यास के आरिफ खां के साथ 20 साल पूर्व हुई थी। उससे लड़की हुई, जिससे पति एवं ससुराल वाले नाराज हो गए। कई बार मारपीट कर घर से निकाला गया। इसके बाद लोगों ने दबाव डालकर कई बार ससुराल भिजवाया। इस तरह एक दिन ससुरालियों ने उन्हें मारपीट कर बेहोश कर दिया। इसके बाद उनकी बहन इलाज कराने के लिए रामपुर ले गई। वहां डॉक्टरों ने दिमाग की नस फटना बताकर दिल्ली रेफर कर दिया। वहां से जब वह सही होकर वापस आई तो पता चला उसके पति ने बिहार की महिला से दूसरी शादी कर ली है। संवाद
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

मीरगंज। दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।



पीड़िता रचना ने बताया कि उसकी शादी पांच दिसंबर 2019 में मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बहरोली निवासी आदेश कुमार के साथ हुई थी। उसके बाद से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज के लिए मारपीट करते थे। वे मायके से दो लाख रुपये दहेज लाने के लिए दबाव बनाते थे। मना करने पर उन्हें पीटा जाता था। इस बीच में वह एक पुत्री की मां बन गई। इसके बाद ससुरालियों का जुल्म और बढ़ गया। पिछले वर्ष नवंबर में पति, जेठानी ज्ञानवती, ममेरे जेठ धन सिंह ने कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed