{"_id":"67dc1e69b74e90f5ab0d97a9","slug":"husband-caught-his-wife-with-her-lover-in-bareilly-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly New: दो बच्चों को छोड़ घर से गई महिला, प्रेमी संग लौटी तो पति ने पकड़ा, अब इस जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly New: दो बच्चों को छोड़ घर से गई महिला, प्रेमी संग लौटी तो पति ने पकड़ा, अब इस जिद पर अड़ी
Thu, 20 Mar 2025 07:26 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 20 Mar 2025 07:26 PM IST
सार
बरेली के नवाबगंज में प्रेमी संग लौटी महिला को उसके पति ने पकड़ लिया। मामला थाने पहुंचा तो महिला अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज में सात माह पहले प्रेमी के साथ गई दो बच्चों की मां को उसके पति ने प्रेमी के साथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस महिला और उसके प्रेमी को पकड़ कर थाने ले आई। पति ने पत्नी के प्रेमी के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ की। इस पर महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का विवाह 13 वर्ष पहले झारखंड की युवती से हुआ था। उनके 11 साल का बेटी और नौ साल की बेटा है। कुछ समय पहले महिला का नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामनगरिया गांव में रहने वाले कारपेंटर से प्रेम प्रसंग हो गया। महिला के पति का आरोप है कि सात माह पूर्व कारपेंटर उसकी पत्नी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। उसने अपनी पत्नी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं मिला। जिससे परेशान होकर उसने पुलिस को भी तहरीर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: इस शहर में नई टाउनशिप के लिए पांच गांवों में सर्वे पूरा, जमीन के बदले मिलेगा चार गुना मुआवजा
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आरोपी उसे लेकर अपने घर पहुंचा तो इसकी खबर पति को लग गई। जिसपर उसने वहां पहुंच कर उन दोनों को पकड़ लिया। इसकी शिकायत महिला के पति ने डायल 112 पर की तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन दोनों को पकड़ लिया। दोनों में थाने लाया गया। महिला अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ गई। जबकि उसका पति और दोनों बच्चे उसे मनाने में लगे हुए थे।