फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband burns wife alive in Budaun Eyewitness son says Papa dragged mother by hair and then set her on fire

पत्नी को जिंदा जलाया: दिल दहलाने वाली घटना के चश्मदीद बेटे बोले-पापा ने मम्मी को बाल पकड़कर घसीटा, फिर लगाई आग

Sat, 09 Mar 2024 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Mar 2024 11:19 AM IST
सार

बदायूं के मुजरिया थाना इलाके के नैथुआ गांव में गुरुवार देर शाम एक व्यक्ति ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। उसे बचाने की कोशिश में बूढ़ी सास भी गंभीर रूप से झुलस गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
Husband burns wife alive in Budaun Eyewitness son says Papa dragged mother by hair and then set her on fire
Wife burnt alive in Badaun - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी शन्नो को जिंदा जलाने वाले मुनीश के लिए अब बेटे कार्रवाई का आधार बने। दो नाबालिग बेटों ने अपनी आंखों से मां को जलते हुए देखा है। पुलिस को मौका-ए-वारदात का पूरा हाल बताया है। वे घटना के चश्मदीद हैं।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार शाम की है। शन्नो के आठ वर्षीय बेटे शनि का कहना है कि वह उस दौरान अपने छोटे भाई अर्जुन के साथ घर में खेल रहा था। उसकी मां खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। तभी उसके पापा मुनीश आए और उसकी मां से शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। 
विज्ञापन


मां कह रही थी कि वह शराब पीने को रुपये नहीं देगी। घरेलू खर्च के लिए रुपये रखे हैं। तुम शराब में रुपये खर्च कर दोगे तो वह घर का सामान कहां से लाएगी। पापा ने कहा था कि उसे कुछ नहीं पता, उसे रुपये चाहिए। जब मम्मी ने रुपये नहीं दिए तो पापा ने उनके बाल पकड़कर पीटा और घर में घसीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बाइक से पेट्रोल निकालकर लाए और आग लगा दी। बाद में उन्होंने ही पानी डाला, लेकिन जब तक मां आग में जल चुकी थी। उसके छोटे भाई अर्जुन ने बताया कि वह काफी डर गया था। जब पापा मारपीट कर रहे थे तो वह घर से निकलकर भाग गया।

बेटे शिवम ने दी मुखाग्नि

महिला शन्नो के शव का कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद परिवार वाले शव को लेकर कछला गंगा घाट पहुंच गए। पति फरार है। देर शाम बड़े बेटे शिवम ने शन्नो का मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। परिवार और गांव के तमाम लोग मौजूद थे। इनका कहना था कि मुनीश ने बड़ा खराब काम किया।

शराब के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाला हाथ नहीं आया, बाराबंकी पहुंची पुलिस
बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ में शराब के लिए रुपये न मिलने पर पत्नी को जिंदा जलाने वाला पति हाथ नहीं आया है। उसकी तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम बाराबंकी पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी मुनीश बाराबंकी जिले में राजमिस्त्री का काम करता था। इसलिए पुलिस वहां तक गई पर सफलता नहीं मिली। इस बीच बड़े बेटे शिवम ने हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी है।

बृहस्पतिवार देर शाम नैथुआ निवासी मुनीश ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी शन्नो को जलाकर मार डाल था। वह शराब पीने को शन्नो से रुपये मांग रहा था। जब उसने रुपये नहीं दिए तो मुनीश बाइक से पेट्रोल निकाल लाया और अपनी पत्नी के ऊपर उड़ेलकर आग लगा दी। इसके कुछ ही देर में ही शन्नो की आग में जलकर मौत हो गई। वह करीब 90 फीसदी झुलस गई थी।

इसके बाद आरोपी मुनीश बाइक की चाबी निकालकर घर से भाग गया था। देर रात पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। साथ ही शिवम की तहरीर पर आरोपी मुनीश के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई।

देर रात से पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। उसकी तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। बताया जा रहा है कि एक टीम में शामिल सीओ कर्मवीर सिंह ने शुक्रवार सुबह गांव पहुंचकर आरोपी के संगी साथियों के यहां उसको तलाश किया। आसपास के तमाम ट्यूबवेल, बाग और झुग्गी झोंपड़ियों को खंगाला गया। दूसरी टीम उसकी रिश्तेदारियों में गई हुई है।

तीसरी टीम में शामिल एसओ मुजरिया आरती कौशिक बाराबंकी पहुंच गई हैं। महिला के बेटे ने बताया कि आरोपी मुनीश बाराबंकी जिले में राजमिस्त्री का काम करता था। उसके वहां जाने का अनुमान लगाया गया पर देर शाम तक उसका वहां भी कुछ पता नहीं चला। सभी टीमें उसकी तलाश में लगी हुई हैं।
 

महिला की हत्या के आरोप में मुनीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश को तीन टीमें लगाई गई हैं। सुबह उसको गांव और आसपास इलाके में तलाश किया गया, लेकिन अभी उसका कुछ पता नहीं चला है।- कर्मवीर सिंह, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed