Bareilly News: पति ने पत्नी को जमीन पर पटक कर बेरहमी से पीटा, धारदार हथियार से काट दी नाक
पीड़ित महिला का आरोप है कि पति दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करता है। शुक्रवार रात उसे बेरहमी से पीटा और धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में दहेज की मांग कर रहे पति ने पत्नी की धारदार हथियार से नाक काट दी। इससे महिला लहूलुहान हो गई। मायके वालों ने उसका उपचार कराया। पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शाही निवासी अमीना ने बताया कि उसने अपनी पुत्री चंदा क निकाह वर्ष 2002 में फरीदपुर के मोहल्ला भूरेखां गोटिया निवासी नवाब जान उर्फ राजू के साथ किया था। कुछ दिन तक सब सही चलता रहा, लेकिन उसके बाद राजू दहेज के लिए चंदा को प्रताड़ित करने लगा।
पहले पीटा, फिर नाक काट दी
आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब 12:00 बजे नवाब, उसके भाई नईम, मुकीम और नवाज हुसैन ने मिलकर चंदा को जमीन पर पटक कर लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद पति ने उसकी नाक धारदार हथियार से काट दी। सूचना मिलने के बाद मायके वाले पहुंच गए।
मायके वालों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद पीड़िता अपनी मां के साथ फरीदपुर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।