{"_id":"67d16794ce06cc0ed70f0049","slug":"husband-attacked-his-wife-condition-critical-in-bareilly-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शक और शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शक और शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक
Wed, 12 Mar 2025 04:26 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Mar 2025 04:26 PM IST
सार
बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र में शराबी शख्स ने अपनी पत्नी पर जानलेवा कर दिया। चाकू और सरिया से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र में शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, आरोपी पति शराब का आदी है और आए दिन नशे में उसकी पिटाई करता था। पहले भी कई बार उसने इस तरह की घटना की, लेकिन इस बार उसने हद पार कर पत्नी पर चाकू और सरिया से हमला कर दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक पति पत्नी पर शक करता है। घटना के दिन भी उसने इसी शक के चलते गुस्से में आकर हमला कर दिया। घटना के बाद महिला के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता के परिवार ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन