{"_id":"6999f4bdff33b4646f00ad47","slug":"husband-and-son-including-the-daughter-of-a-retired-adm-were-beaten-and-injured-baheri-news-c-182-1-sbly1021-106544-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेवानिवृत्त एडीएम की बेटी समेत पति-बेटे को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेवानिवृत्त एडीएम की बेटी समेत पति-बेटे को पीटकर किया घायल
Sat, 21 Feb 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू गंगवार के जुलूस में शामिल सर्मथकों ने कार सवार सेवानिवृत्त एडीएम की बेटी मुन्नी देवी उनके पति और बेटे को लाठी-डंडे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर गई 112 पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। थाना नवाबगंज में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष ने तहरीर दी है।
भाजपा की सदस्यता लेने के बाद नगर आए पूर्व ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह का शनिवार को स्वागत किया गया। उनके सर्मथकों ने जुलूस निकाला। नगर के बाइपास मार्ग पर नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर सेवानिवृत्त एडीएम की बेटी पीलीभीत के मोहल्ला फैज्जुला खां निवासी मुन्नीदेवी, उनके पति सुरेशचंद्र गंगवार और बेटे अमन सिंह पर जुलूस में शामिल लोगों ने हमला कर दिया।
हमला करने वालों में बजाज एजेंसी के हरिपाल गंगवार, चेना गांव के सूरज, वहोरनगला निवासी बलबवीर, शैलेंद्र गंगवार के अलावा 20-30 अज्ञात लोगों ने कार सवारों को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा। गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। अमन की सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। मुन्नी देवी की तहरीर पर नवाबगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अमन पर जाति सूचक शब्द कहने का आरोप
दूसरे पक्ष के गांव सिजौलिया निवासी शिव सागर ने जाति सूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कार चालक अमन के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने बताया, मारपीट में बचाने आए हरिपाल गंगवार को हमला करके घायल किया गया।
मुन्नी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार, थाना प्रभारी, नवाबगंज