{"_id":"6a27febc76f4760e9102e5d7","slug":"husband-and-in-laws-brutally-beat-married-woman-in-bareilly-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति और ससुराल वालों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा, दहेज न मिलने पर ढहाया सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति और ससुराल वालों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा, दहेज न मिलने पर ढहाया सितम
Tue, 09 Jun 2026 05:23 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:23 PM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। मायके वालों ने घायल विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल विवाहिता
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पदारथपुर चौधरी गांव निवासी 30 वर्षीय शगुफ्ता खानम को उनके ससुरालवालों ने पीटा, जिससे वह घायल हो गई। घायल शगुफ्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की ओर से इज्जतनगर थाना पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शगुफ्ता ने बताया कि उनकी शादी पांच वर्ष पहले रोहित अली उर्फ गुड्डू से हुई थी। विवाह के समय उनके मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था लेकिन ससुराल पक्ष उससे संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले लगातार और दहेज लाने को कहते थे। उन पर डेढ़ लाख रुपये और एक कार लाने का दबाव बनाया गया। मांग पूरी न होने पर आए दिन उन्हें प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
डंडों से की पिटाई
शगुफ्ता का आरोप है कि सोमवार शाम पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। डंडों से उनकी पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर उनके मायके वाले मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा कि उनके मायके वालों ने पुलिस को मौखिक सूचना दी है, स्वस्थ होने के बाद वह खुद पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी।