{"_id":"6ac2c0be09ab32c6020705c9","slug":"husband-and-father-in-law-accused-of-dowry-death-sent-to-jail-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106760-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दहेज हत्या के आरोपी पति और ससुर भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दहेज हत्या के आरोपी पति और ससुर भेजे गए जेल
विज्ञापन
बहेड़ी। दहेज हत्या के मामले में नदारद चल रहे मुख्य आरोपी पति और उसके पिता को देवरनियां पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी आलिया ने चार माह पूर्व देवरनियां के मोहल्ला हिसामुद्दीन वार्ड-13 निवासी नन्हे मिस्त्री के पुत्र साजिद से प्रेम विवाह किया था और ससुराल में ही रह रही थी। 29 अगस्त की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आठ सितंबर को मृतका की मां मेमूना ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ससुराल वाले 25 लाख रुपये के लिए पुत्री को परेशान करते थे। उसके लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पति साजिद, सास मेहताब बी, ससुर नन्हे मिस्त्री, जेठ-जेठानी, ननद-नंदोई समेत 17 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था।
रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी साजिद और उसके पिता नन्हे मिस्त्री को शेरिया इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
-- --
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
- अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी।