फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband absconds after keeping wife dead body in hospital Bareilly news

Bareilly: गला दबाकर पत्नी की हत्या, अस्पताल में स्ट्रेचर पर शव रखकर पति फरार; मृतका की मां ने लगाया आरोप

Sun, 29 Oct 2023 01:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Oct 2023 01:11 PM IST
सार

नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्ट्रेचर पर विवाहिता का शव रखकर पति और ससुरालवाले फरार हो गए। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका की मां ने कहा कि दामाद के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। बेटी इसका विरोध करती थी। 

विज्ञापन
Husband absconds after keeping wife dead body in hospital Bareilly news
आशा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वाले उसे लेकर रविवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शव को स्ट्रेचर पर रखकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस के साथ तहसीलदार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतका के मायके वालों से जानकारी की। परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


बेहड़ी थाना क्षेत्र के गांव पुरनियां निवासी रामश्री ने बताया कि उनकी बेटी आशा (उम्र 27) की शादी 18 नवंबर 2022 को हाफिजगंज के गांव सोरहा निवासी रामजी सरन से हुई थी। एक महीने पहले ही आशा ने बेटी को जन्म दिया था। रामश्री ने आरोप लगाया कि दामाद रामजी सरन के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। आशा इसका विरोध करती थी। इसे लेकर आए दिन झगड़ा होता था। बेटी ने इसके बारे में उन्हें बताया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Love Story: लड़की से लड़का बने शरद करने जा रहे शादी, सविता सिंह से की सगाई; पढ़ें दोनों की पूरी प्रेम कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शाम को पति से हुआ था झगड़ा 
मृतका की मां ने बताया कि रामजी सरन ने शनिवार शाम को भी आशा से झगड़ा किया। इसके बाद रात में दामाद ने कॉल कर उनसे कहा कि वह उनकी बेटी को मायके छोड़ने आ रहे हैं। आशा ने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा। गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रविवार सुबह उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि आपकी बेटी का शव स्ट्रेचर पर पड़ा है, तब वह अपने बेटे संजीव के साथ अस्पताल पहुंची। 

अस्पताल में स्ट्रेचर पर आशा मृत अवस्था में मिली। पति रामजी सरन और ससुराल वाले वहां नहीं मिले। वे लोग फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार नवाबगंज आशीष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कराए। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed