फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hurt mind: bombs were made in the homes of the opponents themselves

खुराफाती दिमाग: खुद बम बनाकर रख दिए थे विरोधियों के घरों में

Mon, 24 Aug 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hurt mind: bombs were made in the homes of the opponents themselves
बम - फोटो : file photo

पुलिस को सूचना देने वाला ही निकला असली गुनहगार
विज्ञापन

संवेदनशील गांव खैलम में थी बवाल कराने की तैयारी

आंवला। सांप्रदायिक लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले अलीगंज थाने के गांव खैलम में एक बार फिर मजहबी उन्माद फैलाने की कोशिश पुलिस की चौकसी से नाकाम हो गई। दो दिन पहले यहां एक घर में छह देसी बम मिले थे। छानबीन में पता चला कि जिस युवक की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर बम बरामद किए, खुद उसी ने अपने दोस्तों के साथ खेत में बैठकर बम बनाए थे और फिर तनाव बढ़ने के लिए उन्हें दूसरे समुदाय के अपने विरोधियों के घर में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दो दिन पहले खैलम गांव में खान सिंह मौर्य के घर में देसी बम रखे होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। इस पर पुलिस ने खान सिंह के घर में दबिश देकर छह बम बरामद किए थे। खान सिंह को हिरासत में लिया गया तो उन्होंने एसपी देहात की पूछताछ में बताया कि वह इस मकान को पशुशाला के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। बम के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने इसके बाद बम की सूचना देने वाले मुखबिर से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उसने खान सिंह को फंसाने के लिए ऐसा किया था। उसने गांव में सूरजपाल मौर्य के घर में भी बम रखने की बात स्वीकारी। उसने बताया कि उसका और उसके दोस्त का काफी समय से खान सिंह और सूरजपाल से विवाद चल रहा है। उन्हें फंसाने के लिए उन दोनों ने गांव के ही एक बदमाश की मदद से गांव के बाहर गन्ने के खेत में बैठकर बम बनाए और दोनों के घरों में रख दिए। दरोगा रामस्वरूप ने बताया पीएसी के बम निरोधक दस्ते का इंतजार किया जा रहा है। कुछ और जगह बम मिल सकते हैं। सभी को नष्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed