{"_id":"6ad67217ff8a3d37af05ce86","slug":"hundreds-of-patients-return-without-treatment-after-waiting-for-registration-slips-bareilly-news-c-4-bly1015-991378-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पर्चे के लिए इंतजार, बिना इलाज लौटे सैकड़ों मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पर्चे के लिए इंतजार, बिना इलाज लौटे सैकड़ों मरीज
Tue, 20 Oct 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल फोन से पर्चा बनवाने की व्यवस्था के बीच बुजुर्ग मरीज लाइन में इंतजार करते रहे। ओपीडी के समय की जानकारी नहीं होने से बड़ी संख्या में मरीज बिना इलाज कराए ही लौट गए।
रामनवमी के चलते सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी दोपहर 12 बजे तक ही संचालित हुई। सीमित समय में डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीज अस्पताल पहुंचे, लेकिन पंजीकरण में देरी के चलते उनकी मुश्किलें बढ़ गईं। मोबाइल फोन न होने या उसे चलाने में असमर्थ बुजुर्गों को पर्चा बनवाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ा।
जिला अस्पताल से मिली रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को 1075 मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे। इन मरीजों में 543 नये व अन्य पुराना पर्चे लेकर पहुंचे। 12 बजे के बाद ओपीडी का गेट बंद होने के बाद भी मरीजों का आना जारी रहा। गंभीर मरीजों ने इमरजेंसी पहुंचकर इलाज कराया। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राहुल ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते बुखार और त्वचा रोगियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
-- -आज भी दोपहर 12 बजे तक होगा ओपीडी का संचालन
जिला अस्पताल के एडीएसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को भी दशहरा के चलते सरकारी अवकाश घोषित है। जिसके चलते दोपहर 12 बजे तक ओपीडी का संचालन होगा। सभी डॉक्टरों और स्टाफ को समय पर ओपीडी में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।