{"_id":"66b7d1e2d4cc68808b06f3d7","slug":"humidity-increased-due-to-rain-mercury-dropped-by-one-degree-bareilly-news-c-4-lko1018-457323-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश से बढ़ी नमी, एक डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश से बढ़ी नमी, एक डिग्री लुढ़का पारा
विज्ञापन
बरेली। पांच दिनों से चल रहा बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में अनुकूल माहौल बनने पर हल्की या तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार रात हुई बारिश और शनिवार को मंडराते बादलों से दिन का पारा एक डिग्री लुढ़का। रात में भी रिमझिम बारिश जारी रही।
शनिवार सुबह आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। दिन में भी जगह-जगह रिमझिम और बूंदाबांदी जारी रही। दिन में धूप निकली, लेकिन हवा में घुली 90 फीसदी नमी से बेअसर रही। अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को फिर बादल मंडराने लगे। रात में रिमझिम होने से न्यूनतम पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से करीब सप्ताह भर तक हल्की, तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। ब्यूरो
--
अधिकतम 30.8
न्यूनतम 25.0
धूप निकलेगी। हल्के घने बादल छाएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:40
सूर्यास्त 6:55