फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hulasangra crossing: Delhi Bridge will soon make overbridge on Lucknow highway

हुलासनगरा क्रॉसिंगः लखनऊ हाईवे पर जाम से मुक्ति जल्द दिल्ली की कंपनी बनाएगी ओवरब्रिज

Sun, 21 Jun 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Hulasangra crossing: Delhi Bridge will soon make overbridge on Lucknow highway
हुलास नगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

45 करोड़ से बनेगा पुल, महीने भर के अंदर निर्माण शुरू होने का दावा
विज्ञापन

एनएचएआई ने कंपनी को दिया छह महीने में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी के पास लंबे समय से जाम की वजह बने हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लंबे इंतजार के बाद एनएचएआई ने दिल्ली की बीआरएल कंपनी को ओवरब्रिज को बनाने के लिए करीब 45 करोड़ का ठेका दे दिया है। दावा किया गया है कि कंपनी एक महीने के अंदर निर्माण शुरू कर देगी।
हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग कई सालों से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम का प्वाइंट बनी हुई है। कई बार यहां कई-कई दिन जाम लगा रहता है। पिछले साल कमिश्नर रणवीर प्रसाद की पहल के बाद एनएचएआई को यहां ओवरब्रिज बनाने के लिए करीब 45 करोड़ का बजट दिया गया था लेकिन एनएचएआई कांट्रेक्टर नहीं तलाश पाई लिहाजा जाम की समस्या बनी रही। अब जाकर एनएचएआई ने दिल्ली की बीआरएल नाम की कंपनी को ओवरब्रिज बनाने का ठेका दे दिया है। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि कंपनी एक महीने के अंदर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर देगी। छह महीने में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का कांट्रेक्ट देने के साथ कंपनी को काम शुरू करने की अनुमति भी दे दी गई है। महीने भर में ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। -अमित प्रकाश, पीडी, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed