{"_id":"5879366d4f1c1b7940ba9b55","slug":"hoye-scenic-beauty-whom-bichara-hoye","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर सुंदरी होए, तेरा कौन बिचारा होए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदर सुंदरी होए, तेरा कौन बिचारा होए
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 14 Jan 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Hoye scenic beauty, whom Bichara Hoye
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहड़ी यूं तो पंजाब का पर्व है लेकिन इसकी धूम उल्लास और जोशीले स्वरूप के कारण यह पर्व हर वर्ग में लोकप्रिय हो चुका है। इसी बिना पर इसका रंग हर गली और मोहल्लों में देखने को मिला और ढोल नगाड़ों की धुन पर लोहड़ी गीत, सुंदर सुंदरी होए, तेरा कौन बिचारा होए... दूल्हे दी बी ब्याही हो, कुड़ी दा लाल पताका हो की धूम रही। इसके साथ ही भांगड़ा और गिद्दा का छौका लोहड़ी के उत्साह को और भी बढ़ा गया।
लोहड़ी को लेकर सुबह से ही शहर में लोगों में जोश दिखाई देने लगा था। विशेष कर उन घरों में ज्यादा उमंग दिखी जहां किसी की शादी और नवजन्मी बेटी की पहली लोहड़ी थी। पंजाबी बाहुल्य इलाकों में तो उत्साह देखते ही बनता था। शाम होते ही बच्चों से बड़े तक पंजाब की पारंपरिक पोशाक में नजर आने लगे। लड़कियां रंग बिरंगी सलवाल, कमीज, दुपट्टा व जूतियों तो लड़के लुंगी, कुर्ता और पगड़ी में सज धज कर निकले और लोहड़ी जलाकर जोश में नृत्य करते नजर आने लगे। जलती लोहड़ी के साथ फेरे लगा कर मूंगफली, रेवड़ी और मक्का चढ़ाया। यही प्रसाद के तौर पर लोगों में बांटा भी गया।
यूं तो हर घर और मोहल्ले-मोहल्ले लोहड़ी उत्सव मनाया गया। इसमें खास तौर से शहर के लगभग आधा दर्जन प्रमुख जगहों पर सामूहिक लोहड़ी मनाई गई। इसमें मॉडल टाउन में गुरुद्वारा व श्री हरि मंदिर, राजेंद्र नगर में श्री बांके बिहारी मंदिर व नीलकंठ मंदिर, गांधी नगर के हरमिलाप मंदिर और सुभाष नगर रहे। जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर परंपरागत पंजाबी गीतों पर नृत्य किया।
विज्ञापन
इसमें बांके बिहारी मंदिर पर जेपी भाटिया, संजय अरोरा, विजय बंसल, होशियार सिंह अमित अरोड़ा, नीलम साहनी, सोनिया अरोरा, शीला रस्तोगी, शिम्मी कपूर और शोभना अरोड़ा आदि शामिल रहीं। इसी तरह हरि मंदिर पर सतीश खट्टर, रवि छाबड़ा, संजय आनंद, जितिन दुआ, नीलम साहनी, रेनू छाबड़ा, नेहा आनंद, नीलू दुआ आदि मौजूद रहीं।