फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Howrah-Lalkuan and Malda Town Coach extended to Anand Vihar

हावड़ा-लालकुआं और मालदा टाउन आनंद विहार में कोच बढ़ाए गए

Sun, 16 Jul 2017 01:19 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 16 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रेल मंत्रालय ने कुछ खास ट्रेनों में स्थाई रूप से कोच के बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। इसमें लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, हावड़ा लालकुआं एक्सप्रेस और मालदा टाउन एक्सप्रेस शामिल हैं। लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस में बढ़े कोच का आदेश कल से प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन

नार्दन रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक बृज बहादुर के मुताबिक लखनऊ चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12231/12232) में कल 16 जुलाई से अपने प्रारंभ स्टेशन लखनऊ से एक स्लीपर कोच बढ़ाकर चलाया जाएगा। अभी तक इस ट्रेन में कुल आठ स्लीपर कोच सहित कुल 21 कोच होते हैं। चंडीगढ़ से इस रैक की वापसी 19 जुलाई को होगी। बरेली में यह ट्रेन 2.10 बजे/4.45 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन

हावड़ा-लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस (12353/12354) भी अपने प्रारंभ स्टेशन हावड़ा से 21 जुलाई को एक स्लीपर श्रेणी, एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित और एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच के साथ चलेगी। अभी तक इस ट्रेन में कुल 15 कोच होते थे, लेकिन अब यह ट्रेन 18 कोच के साथ दौड़ेगी। लालकुआं से इस रैक की वापसी 22 जुलाई को होगी। बरेली में यह ट्रेन 4.55 बजे/21.20 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालदा टाउन-आनंद विहार-मालदा एक्सप्रेस (13429/13430) में भी प्रारंभिक स्टेशन मालदा टाउन में 21 जुलाई से एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच बढ़ाया गया है। अभी तक इस ट्रेन में कुल 18 कोच होते हैं। वहीं आनंद विहार से वापस मालदा जाने वाले रैक में यह बढ़ोत्तरी 22 जुलाई से लागू होगी। बरेली में यह ट्रेन 09.53 बजे/22.52 बजे पहुंचती है। 


बठिंडा वाराणसी बठिंडा 
एक्सप्रेस के छह फेरे बढ़े
बरेली। बठिंडा वाराणसी बठिंडा एक्सप्रेस (04998/04997) स्पेशल ट्रेन के छह फेरे और बढ़ा दिए गए हैं। बठिंडा वाराणसी एक्सप्रेस (04998) साप्ताहिक (रविवार) का अंतिम फेरा कल रविवार 16 जुलाई को लगना था, लेकिन रेलवे बोर्ड ने इसके छह फेरे बढ़ाते हुए इसका संचालन अब 27 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। वहीं वाराणसी बठिंडा एक्सप्रेस (04997) स्पेशन ट्रेन के पहिए भी 17 जुलाई को थमने जा रहे थे, जिसे रेलवे बोर्ड ने 28 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। इस अवधि में यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को वाराणसी से चलेगी। यह ट्रेन बरेली 08.15 बजे/ 08.22 बजे पहुंचती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed