फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   How to screw up the fraudulent firm in the legislative fund

विधायक निधि में घपला करने वाली फर्म पर कसा शिकंजा

Sat, 04 Nov 2017 01:37 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 04 Nov 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
 सपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में विधायक निधि के कामों में करोड़ों रुपये का घपला करने वाली संस्था आईपीसीएल पर शिकंजा कसता जा रहा है। संस्था के खिलाफ जांच अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। संस्था को फायदा पहुंचाने वाले बाबू और फर्म के महाप्रबंधक जांच कमेटी को घपले से जुड़े अभिलेख उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। लिहाजा उन्हें तीसरी बार नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन

वर्ष 2012 से 2017 तक बरेली के नौ विधायकों में से सात ने अपनी निधि से सड़क, नाली, खड़ंजा, बारातघर निर्माण, सोलर और स्ट्रीट लाइट के अलावा सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे काम सरकारी संस्था आरईएस से न कराके प्रतापगढ़ की निजी फर्म इंडियन प्रोजेक्ट्स एंड कंस्ट्रक्शन कोआपरेटिव लिमिटेड (आईपीसीएल) से कराए थे। यह संस्था पहले से ही गोरखपुर की डिफाल्टर घोषित थी। बरेली में संस्था ने सात विधायकों के 10 करोड़ से ज्यादा के काम आधे-अधूरे कराकर पटल कर्मचारियों की मिलीभगत से पूरा भुगतान पा लिया। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद बहेड़ी विधायक छत्रपाल सिंह ने आईपीसीएल के कामों में बड़े घोटाले की जांच के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. पिंकी जोवल को पत्र लिखा था। इस पर सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाकर पूरे प्रदेश में सांसद या विधायक निधि समेत कोई भी सरकारी काम न देकर संस्था को ब्लैक लिस्टेड घोषित करने के लिए शासन को पत्र लिखा था। 
विज्ञापन

तीन सदस्यीय जांच कमेटी में पीडब्ल्यूडी एई राजेंद्र बहादुर आंवला, एई आशीष सक्सेना बिथरी चैनपुर और बीपी सिंह भोजीपुरा में आईपीसीएल के कामों की जांच कर रहे हैं। डीआरडीए के सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कैंट और शहर के अलावा फरीदपुर विधानक्षेत्र में कराए गए संस्था के कामों की गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं। विधायक निधि के कामों के अभिलेख न मिलने से जांच छह महीने से बहुत धीमी गति से चल रही थी। हालांकि अब यह जांच अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। रिपोर्ट आने के बाद संस्था पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आईपीसीएल द्वारा पांच साल में विधायक निधि से कराए गए कामों की जांच पूरी होने के करीब पहुंच चुकी है। संबंधित लोगों को तीसरा नोटिस भेजकर जांच कमेटी को अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र सिंह यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed