{"_id":"66f87b656c5e98b12e00e0c4","slug":"houses-were-built-by-occupying-government-land-10-were-marked-nawabganj-news-c-181-1-sbly1012-101752-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरकारी जमीन कब्जाकर बना लिए मकान, 10 पर लगाए निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरकारी जमीन कब्जाकर बना लिए मकान, 10 पर लगाए निशान
Sun, 29 Sep 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज। कस्बा के राजकीय इंटर काॅलेज के पास खाली पड़ी जूनियर हाईस्कूल की जमीन पर कब्जा करके लोगों ने मकान बना लिए। शिकायत के बाद शनिवार को राजस्व विभाग की टीम पैमाइश के लिए पहुंची तो जमीन कब्जाने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही मोहल्ला ईदगाह में गूल की जमीन पर मकान बने मिले। 10 मकानों पर निशान लगाकर टीम ने खुद ही कब्जा हटाने के लिए कहा है। तय समय में कब्जा न हटाने पर इसे ध्वस्त करने की चेतावनी दी है।
कस्बा निवासी गौरव कुमार सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन की खामोशी के चलते कुछ लोगों ने पहले जमीन कब्जाई, बाद में यहां पक्के मकान बना लिए। शिकायत की जांच के लिए शनिवार को कानूनगाे मुन्नालाल, लेखपाल जगदीश गंगवार, योगेश कुमार, वसीम अंसारी ने मौके पर पहुंचकर जमीन की नापजोख की।
जांच में विद्यालय की जमीन पर मकान बने होने की पुष्टि हुई। सभी को खुद ही अवैध कब्जा ध्वस्त करने की चेतावनी दी गई है। लेखपाल जगदीश गंगवार ने बताया कि अगर अवैध कब्जा लोग खुद नहीं हटाते हैं तो इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा।