फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Houses of 2.38 lakh people ready, more than 99 percent distributed

Bareilly News: 2.38 लाख लोगों की घरौनी तैयार, 99 फीसदी से ज्यादा वितरित

Sun, 19 Jan 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Houses of 2.38 lakh people ready, more than 99 percent distributed
- करीब 86 सौ घरौनियों का वितरण बाकी, बचे हुए गांवों में चल रहा ड्रोन सर्वे
विज्ञापन


बरेली। स्वामित्व योजना के तहत पात्र ग्रामीणों को उनकी जमीन का मालिकाना हक यानी घरौनी शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदान की। आंकड़ों के अनुसार जिले में तैयार 2,38,393 में से 2,29,792 घरौनी का वितरण हो चुका है।
कार्यक्रम में तहसील सदर के फतेहगंज पश्चिमी, बिथरी चैनपुर, क्यारा, भोजीपुरा के 79 लोगों को औपचारिक प्रॉपर्टी कार्ड (घरौनी) वितरित की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में तैयार हो चुकीं घरौनियों के सापेक्ष 99 फीसदी से ज्यादा का वितरण हो चुका है। करीब 86 सौ घरौनियों का बंटना शेष है। आयोजन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल तरीके से लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम के सजीव प्रसारण से हुआ। लाभार्थियों ने घरौनी से मालिकाना हक संबंधी विवाद में कमी की बात कही। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि स्वामित्व योजना से लाभार्थियों के भूमि संबंधी विवाद निपटेंगे। भूमि का स्पष्ट मानचित्र भी तैयार हो जाएगा। इससे गांव की आधारभूत संरचना के विकास के लिए योजनाओं को बनाना आसान होगा। लाभार्थी योजनाओं का लाभ, ऋण आदि पा सकेंगे। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, विधायक डॉ. एमपी आर्य, संजीव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आदेश प्रताप, डीएम रविंद्र कुमार सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वामित्व योजना और इसके फायदे
पीएम स्वामित्व योजना से गांव के उन लोगों को अपने घर की जमीन का मलिकाना हक मिलता है जो कहीं सरकारी आंकड़े में दर्ज नहीं। मालिकाना हक के अभाव में जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा कब्जा होने की आशंका रहती है। जमीन पर बैंक से ऋण नहीं मिलता। घरौनी से मालिकाना हक मिलने पर अपनी संपत्ति को एक वित्तीय परिसंपत्ति के तौर पर प्रयोग कर सकेंगे। बैंक से ऋण लेने और संपत्ति से जुड़े विवादों का समाधान हो जाएगा। घरौनी वितरण के लिए राजस्व विभाग की टीम गांवों का ड्रोन सर्वे कर रही है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed