फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   House is for sale... Posters were put outside hundred houses

Bareilly News: मकान बिकाऊ है...लिखकर सौ घरों के बाहर लगाए पोस्टर

Wed, 02 Aug 2023 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
House is for sale... Posters were put outside hundred houses
बरेली। कांवड़ यात्रा में बवाल से पहले रास्ते पर धरना प्रदर्शन करने वाले दूसरे समुदाय के लोगों के खिलाफ मंगलवार को बारादरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद जोगी नवादा में लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। करीब सौ लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है... लिखे पोस्टर चस्पा कर दिए। पुलिस अफसरों ने किसी निर्दोष पर कार्रवाई न करने का भरोसा दिया तो अधिकतर लोगों ने पोस्टर हटा लिए।
विज्ञापन

बारादरी थाने के दरोगा वकार अहमद की ओर से 30 जुलाई के घटनाक्रम को लेकर रिपोर्ट कराई गई। तहरीर में लिखा गया कि कुछ लोग कांवड़ यात्रा लेकर जोगी नवादा होकर कछला गंगा घाट जाने वाले थे। जोगी नवादा में कुछ महिलाएं और पुरुष रास्ता रोककर बैठ गए। इन लोगों ने कांवड़ यात्रा का विरोध किया। समझाने पर भी नहीं माने। ऐसे में माहौल बिगाड़ने की पूरी कोशिश की गई। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस बल को इन्होंने पीछे धक्का दे दिया। बमुश्किल लोगों को हटाया जा सका।
विज्ञापन

इस मामले में कार्रवाई की भनक लगते ही जोगी नवादा निवासी दूसरे समुदाय के लोगों ने अपने घरों पर पोस्टर चस्पा कर दिए। कुछ जगह कागज पर तो कुछ जगह दीवार पर लिखा गया कि यह मकान बिकाऊ है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो गलियों में जाकर जानकारी जुटाई। लोगों से बात की तो स्वीकार भी किया कि उन्होंने ही ये लिखा है। कहा कि नई परंपरा को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कही थी। अब उन्हीं पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं तो यहां रहकर क्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एसपी सिटी, सीओ तृतीय से लेकर थाना प्रभारी तक ने इन लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। पुलिस के पास हर घटनाक्रम का वीडियो फुटेज व फोटो मौजूद हैं। उसमें जो खुराफात करता मिलेगा, उसी के खिलाफ चार्जशीट लगेगी। शांतिपूर्ण तरीके से रहने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

खुराफातियों की शह पर किया, पहचान कर रहे
एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है कि जोगी नवादा मोहल्ले के अमन पसंद लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी। जो लोग उस दिन पुलिस प्रशासन के कार्य में बाधा डालकर माहौल खराब कर रहे थे, उन्हीं पर कार्रवाई होनी है। पुलिस को पता लगा है कि लोगों को भड़काकर पोस्टर लगवाने के पीछे कुछ शरारती तत्वों का हाथ है। ये लोग कुछ राजनैतिक दलों व लोगों से भी जुड़े हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सर्विलांस व अन्य माध्यम से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इन पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। आम नागरिकों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। अधिकतर लोगों को यह बात समझ भी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed