{"_id":"67784854e12ce67be5027856","slug":"house-approves-revised-budget-of-rs-699-crore-income-rs-681-crore-expenditure-bareilly-news-c-4-lko1064-554101-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 699 करोड़ आय, 681 करोड़ व्यय के पुनरीक्षित बजट पर सदन की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 699 करोड़ आय, 681 करोड़ व्यय के पुनरीक्षित बजट पर सदन की मुहर
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की बैठक में शुक्रवार को 701 करोड़ रुपये आय और 697 करोड़ रुपये व्यय का पुनरीक्षित बजट पेश किया गया। मंथन के बाद आम सहमति से 699 करोड़ रुपये आय और 681 करोड़ रुपये व्यय का बजट पारित किया गया। इसमें सर्वाधिक 178 करोड़ रुपये शहर की सफाई व्यवस्था पर खर्च होंगे। पहली बार मलिन बस्तियों के लिए अलग से 12.5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं, सड़कों-नालियों के निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों पर निगम 150 कराेड़ रुपये खर्च करेगा।
तीन घंटे चली बैठक में पार्षदों ने आय-व्यय का हिसाब और नए कार्यों की जानकारी मांगी। लेखाधिकारी अनुराग सिंह ने उनके सवालों का जवाब दिया। गृहकर-जलकर वसूली कम होने और मद वार ब्योरा न रखे जाने पर पार्षदों ने सवाल उठाए। कुछ स्थानों पर वसूली की शिकायतें कीं। महापौर ने कहा कि कमियां दूर की जा रहीं हैं। सिस्टम पहले से ठीक हुआ है। जो दिक्कतें रह गई हैं, उन्हें भी दूर कराएंगे।
पार्षदों ने मलिन बस्तियों में काम न कराए जाने का आरोप लगाया तो महापौर ने कहा कि अबकी बार इसके लिए अलग से 12.5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सीएम ग्रिड योजना से 20 करोड़ आने की उम्मीद थी, पर शासन से 22 करोड़ रुपये आए हैं। इसलिए मार्च तक के व्यय के लिए बजट में पांच करोड़ बढ़ाकर 25 करोड़ का प्रावधान किया गया। इस बजट से मॉडल टाउन की सड़कोंं को मॉडल बनाया जा रहा है। इस पर कुल 46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शेष व्यय अगले वित्तीय वर्ष में होगा।
विज्ञापन
डीजल पर खर्च बढ़ाया
डीजल पर दो करोड़ रुपये अधिक खर्च होंगे। सफाई व्यवस्था पर कुल 178 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान है। स्वच्छ भारत मिशन पर व्यय को 25 से घटाकर 20 करोड़ किया गया। डीजल पर खर्चे को दस से बढ़ाकर 12 करोड़ किया गया। स्ट्रीट लाइटों के लिए खर्च 6.5 से बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया। किराये से तीन करोड़ रुपये आय होने का अनुमान था, अब तक 2.21 करोड़ रुपये ही मिल सके। इसमें पार्षद कपिलकांत ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी ने कहा- साक्ष्य दें, कार्रवाई होगी। पार्कों में आउटसोर्स कर्मचारी और देखरेख के लिए 3.75 करोड़ का प्रावधान था, जिसे एक करोड़ घटाया गया।
नगर निगम के नए भवन पर ढाई करोड़ रुपये और होंगे खर्च
नगर निगम के नए भवन को संवारने पर ढाई करोड़ रुपये और खर्च होंगे। अब तक 15 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। फर्नीचर और फिनिशिंग बाकी है। पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि ब्राडेंट कंपनी का ही फर्नीचर लिया जाए्। महापौर ने कहा- हां ऐसा ही होगा। अमर उजाला ब्यूरो