{"_id":"68a7909162c44447850f40fb","slug":"hotels-and-guest-houses-earn-rs-5-crore-business-during-urs-bareilly-news-c-4-vns1074-708889-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उर्स के दौरान होटल कारोबार पर बरसा पैसा, पांच करोड़ रुपये का हुआ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उर्स के दौरान होटल कारोबार पर बरसा पैसा, पांच करोड़ रुपये का हुआ का कारोबार
Fri, 22 Aug 2025 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:03 AM IST
सार
बरेली में तीन दिन तक चले उर्स के दौरान होटल कारोबार पर जमकर पैसा बरसा। उर्स के दौरान होटल व गेस्ट हाउस संचालक ने करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
उर्स ए रजवी में उमड़ी थी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में तीन दिवसीय उर्स-ए-रजवी होटल कारोबारियों के लिए सौगात लेकर आया। इस दौरान शहर के होटल और गेस्ट हाउस चार दिन के लिए बुक रहे। बरेली होटल एसोसिएशन के अनुसार इस दौरान करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
शहर में 18 से 20 अगस्त तक आला हजरत उर्स मनाया गया। जायारीन ने चार दिन के लिए होटल की बुकिंग ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से की थी। बरेली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने बताया कि शहर में करीब 200 होटल व 200 गेस्ट हाउस है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सगाई.. सुसाइड और शिव कुमार : बरेली में सिपाही ने फंदा लगाकर जान दी, पिछले सप्ताह ही हुई थी इंगेजमेंट
विज्ञापन
हर साल आला हजरत उर्स दौरान देश-विदेश से आने वाले जायरीन करीब चार दिन के लिए होटल बुक करा लेते है। इस बार भी शहर के सभी होटल व गेस्ट हाउस करीब चार दिन के लिए बुक रहे। अनुमान के मुताबिक एक होटल से दस कमरे बुक हुए तो करीब चार हजार कमरे बुक रहे।
इस समय शहर में दो हजार रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक के कमरे उपलब्ध है। औसतन तीन हजार रुपये का टैरिफ माने तो उर्स के दौरान करीब पांच करोड़ रुपये का हुआ है।
उर्स के दौरान अन्य सामान की भी खूब हुई बिक्री
उर्स के दौरान शहर तीन दिन तक जायरीन की आमद से गुलजार रहा। इस दौरान जायरीन ने टोपी, इत्र, फूल, मिठाई, झंडे, इस्लामिक किताबें आदि सामान खरीदा। इस दौरान हजारों रुपये का कारोबार हुआ।