फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hot sunlight can make a distance from seriously ill

धूप निकलने पर गर्म कपड़ों से दूरी बना सकती है गंभीर बीमार

Wed, 03 Feb 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Hot sunlight can make a distance from seriously ill
धूप निकली तो पार्कों में खेलने पहुंच गए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त फिर भी सामान्य से कम

विज्ञापन
बरेली। दोपहर तक घना कोहरा और फिर तेज धूप निकलना लोगों को बीमार बना सकते है। डॉक्टरों के मुताबिक, धूप खिलने के बाद गर्म कपड़ों से दूरी घातक हो सकती है। रक्तचाप, हृदय और किडनी की बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए यह मौसम जानलेवा साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट आने के आसार जताए हैं।
करीब दस दिन तक दिन भर घने कोहरे की कैद में रहने के बाद लोगों को तीन दिनों से राहत मिल रही है। पूर्वान्ह 11 बजे से धूप निकलने के बाद शाम पांच बजे तक राहत पहुंचा रही है। बाकी समय में घना कोहरा छाया रहता है। मौसम के यह तेवर सेहत पर भारी पड़ सकते हैं। सीनियर फिजिशियन डॉ. अर्जुन गुप्ता के मुताबिक, तापमान में उतार-चढ़ाव वायरस और बैक्टीरिया पनपने के लिए अनुकूल माहौल देता है। ऐसे में हल्की सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। बच्चे और बुजुर्ग सुबह-शाम कोहरा होने पर घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से निमोनिया और डायरिया के चपेट में आ सकते हैं। युवा भी दोपहिया वाहन चलाते समय खासी सावदाभनी बरतें अन्यथा वे आंख, कान, गले की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ठंड लगने पर उल्टी-दस्त और शरीर में दर्द की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन

दो दिन बाद ओलावृष्टि की आशंका

धूप का लुत्फ ले रहे लोगों को बृहस्पतिवार से एक बार भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में चार और पांच फरवरी को शहर में निम्न वायुदाब बनने से घने बादल छाने, बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को ओलावृष्टि से फसल बरबाद होने पर तत्काल हेल्पलाइन पर सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा मगर दोपहर 12 बजे से चटख धूप खिल गई। इससे तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई मगर सर्द हवाओं का असर होने से तापमान सामान्य से दो डिग्री कम ही रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़त के साथ 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान के स्थिर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed