फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hosts disappointed, guests did amazing

मेजबानों ने किया निराश, मेहमानों ने किया कमाल

Tue, 26 Sep 2017 02:01 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 26 Sep 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
Hosts disappointed, guests did amazing
स्‍ममैस करती ‌िख्‍ाखिलाड़ी

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार से शुरू हुई 63वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वॉलीबाल (बालक-बालिका) प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। पहले दिन के मुकाबलों में मेहमान खिलाड़ियों का ही दबदबा रहा। अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग में बरेली को आगरा के हाथों 25-21, 25-23 से हार का सामना करना पड़ा। सीनियर बालिका वर्ग में मेजबानों को देवीपाटन से वाक ओवर मिलने से कुछ राहत महसूस की।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त, संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक अंजना गोयल, उप शिक्षा निदेशक शिव प्रकाश द्विवेदी और डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने किया। इसके बाद मुकाबले शुरू हुए। अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग में इलाहाबाद ने कानपुर को 25-12, 25-06 से हराया।  गोरखपुर ने मुरादाबाद को 25-16, 25-12, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने मेरठ को 25-11, 25-09, सहारनपुर ने अलीगढ़ को 25-07, 25-12 और आगरा ने बरेली को 25-21, 25-23 से हार का सामना करना पड़ा। अंडर-19 सीनियर बालिका वर्ग में लखनऊ ने मेरठ को 2-0, देवीपाटन ने आगरा को 2-0, इलाहाबाद ने मिर्जापुर को 2-0 और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने कानपुर को 2-0 से हराया। 
विज्ञापन


अंडर-14 बालक वर्ग में वाराणसी ने मेरठ को 2-0, फैजाबाद ने आगरा को 2-0, इलाहाबाद ने कानपुर को 2-0 और वाराणसी ने मेरठ को 2-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में 17 टीमों ने प्रतिभाग किया है। उद्घाटन समारोह में विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी मुकाबले क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद की देखरेख में हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed