{"_id":"68814ef93ee3dae9bd0b5e21","slug":"host-bareilly-zone-won-the-trophy-in-the-womens-category-bareilly-news-c-4-vns1074-688367-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला वर्ग में मेजबान बरेली जोन ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला वर्ग में मेजबान बरेली जोन ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन मैदान पर चल रही 73वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला वर्ग में फाइनल व पुरुष वर्ग में चार मुकाबले खेले गए। बरेली बनाम गोरखपुर जोन के बीच हुए महिला वर्ग के फाइनल में बरेली की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज करके ट्रॉफी कब्जाई।
बरेली के लिए मीनाक्षी, सोनिया व सुधा ने एक-एक गोल किया। गोरखपुर की टीम के लिए एकमात्र गोल अंकिता ने किया। पुरुष वर्ग में दिन के मुकाबलों की शुरुआत गोरखपुर जोन बनाम वाराणसी जोन के बीच हुए मुकाबले से हुई। इसमें गोरखपुर जोन 1-0 से विजेता रहा। दिन का दूसरा मुकाबला प्रयागराज जोन और बरेली जोन के मध्य खेला गया, जिसमें प्रयागराज जोन ने 3-0 से बाजी मारी।
तीसरे मुकाबले में लखनऊ जोन और पीएसी पूर्वी जोन के बीच भिड़ंत हुई। इसमें लखनऊ जोन ने पीएसी पूर्वी जोन को 3-1 से मात दी। वहीं, दिन के आखिरी मुकाबले में मेरठ जोन ने पीएसी मध्य जोन पर 1-0 से जीत दर्ज की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन अजय कुमार, फुटबाॅल संघ अध्यक्ष मून रॉबिंसन, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बरेली हरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद