फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hope raised for improvement in power supply in the area

Bareilly News: क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार की जागी उम्मीद

Fri, 03 Jan 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hope raised for improvement in power supply in the area
मीरगंज। बृहस्पतिवार को 132 केवीए बिजली उपकेंद्र, बीथम नौगवां को 33 केवीए के मीरगंज ग्रामीण उपकेंद्र से जोड़ दिया गया। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्याओं से सुधार की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

इससे पूर्व मीरगंज ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सीबीगंज के परसाखेड़ा बिजली उपकेंद्र से की जाती थी। ग्रामीण इलाकों में गर्मियों के दौरान आए दिन लो-वोल्टेज और ओवरलोड की समस्याएं आम रहती थीं। 33 हजार वोल्ट की लाइन के तार बार-बार टूटने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। नए उपकेंद्र के जुड़ने से इन समस्याओं का समाधान होगा और क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को सुचारू और बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

गांव बीथम नौगवां में 132 केवीए का उपकेंद्र 26.15 करोड़ रुपये की लागत से 2022 में बनकर तैयार किया गया था। इसका शिलान्यास दो साल पूर्व किया गया था। निर्माण कंपनी ने इसे ट्रांसमिशन विभाग को सौंप दिया था। अब यह पूरी तरह से चालू हो गया है। इससे बिलासपुर और शाही क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पहले ही सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पांच दिनों पूर्व दो गांव की काटी गई बिजली व्यवस्था हुई सुचारू

भंडसर। पांच दिनों पूर्व दो गांव की काटी गई बिजली व्यवस्था को फिर से सुचारू रूप से चालू कर दिया गया। मालूम हो कि पांच दिनों पूर्व क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बंजरिया की बिजली उपभोक्ताओं के बिल जमा न होने पर लाइन मैन ने जेई के आदेश पर बिजली काट दी थी, तो गांव के प्रधान शाकिर अली, डॉ. माजिद अली, हसनैन नजीर आजाद आदि ने शिकायत एसडीओ से की। उन्होंने बताया कि 400 से अधिक उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल बकाया है। लगातार कहने के बाद भी बिल जमा नहीं किया। एसडीओ अरुण कुमार ने लाइनमैन को आदेश देकर दोनों गांव की बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से ठीक करवा दी। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं को शीघ्र ही बिल जमा करने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed