{"_id":"dd337fe749e0096af0a282511ef0ed11","slug":"honour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बरेली की उन्नति राज्यपाल से सम्मानित हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली की उन्नति राज्यपाल से सम्मानित हुई
बरेली
Updated Fri, 06 Feb 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिटिया के सम्मान से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।
पवन विहार निवासी प्रवीण कुमार शर्मा बरेली गैस सर्विस के प्रबंधक हैं। उन्नति इन्हीं की बेटी है। वह आर्मी पब्लिक स्कूल में नवीं की छात्रा है। स्कूल से लेकर स्टेट तक जूनियर वर्ग के बेस्ट एनसीसी कैडेट में शुमार उन्नति को इस बार गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग का मौका मिला। वहां से लौटने के बाद राजभवन से उसे आमंत्रण मिला। बृहस्पतिवार को उसे राज्यपाल राम नाईक ने सम्मानित किया। उसे मेडल के साथ पांच हजार रुपये भी दिए गए। बेटी की सफलता से उसके पिता, मां शचि शर्मा और भाई उत्कर्ष बेहद खुश हैं। पिता ने बताया कि उन्नति को डांस, ताईक्वांडो का शौक है। वह संगीत प्रभाकर भी कर रही हैं।