फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   honor killing in bareilly of uttar pradesh

ऑनर किलिंग: चाचा से निकाह करने पर बहन को गोली से उड़ाया

Mon, 11 Mar 2019 11:41 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Mar 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
honor killing in bareilly of uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर
बरेली के नवाबगंज में सगे चाचा से निकाह करने से नाराज भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। क्योलड़िया थाने के एक गांव में रविवार दोपहर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर परिवार समेत भाग गया। 
विज्ञापन


मृतका के पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 21 वर्षीय युवती रविवार दोपहर 12 बजे ससुराल में रोटियां बना रही थी। बिना गेट वाले घर में पीछे से आए भाई ने अचानक उसे गोली मार दी। फायरिंग हुई तो पड़ोसी बाहर निकले। 
विज्ञापन


उन्होंने एक युवक को तमंचा लेकर भागते देखा तो तुरंत घर पहुंचे। वहां चूल्हे के पास महिला का शव पड़ा था। काफी खून बह रहा था। पति की सूचना पर सीओ जगमोहन बुटोला ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो मेन गेट पर अंदर से कुंडी लगी थी। गेट न खुला तो पीछे का दरवाजा देखा। वहां ताला लगा था। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि पूरा परिवार आनन फानन में कहीं चला गया है। 

मृतका के पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी भतीजी से शादी की थी। आरोपी रंजिश मानता था। इसी कारण वारदात को अंजाम दिया गया है।

युवती सगे चाचा से निकाह करके गांव में ही रह रही थी। युवती के परिवार ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन बदनामी की वजह से बैर मान लिया था। रविवार को भाई ने बहन के घर जाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
- संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed