{"_id":"6015a8948ebc3e2c3b1bed5e","slug":"honor-killing-divyanand-with-daughter-then-kill-them-bareilly-news-bly4355029153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनरकिलिंग: दिव्यानंद को बेटी के साथ देखा, इसलिए मार डाला दोनों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनरकिलिंग: दिव्यानंद को बेटी के साथ देखा, इसलिए मार डाला दोनों को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज (बरेली)। प्रेमी युगल की हत्या के पांचों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। एसएसपी ऑफिस में मीडिया से बातचीत के दौरान आरोपियों ने बताया कि बेटी के साथ युवक दिव्यानंद को देखकर उनका खून खौल गया था। गुस्सा में दोनों की हत्या करके शव पेड़ से लटका दिए। पहले बेटी की जान ली फिर दिव्यानंद को भी मौत के घाट उतार दिया। हालांकि अब उन्हें घटना पर अफसोस है।
मीरगंज के गांव अंबरपुर में बृहस्पतिवार को 19 वर्षीय युवक दिव्यानंद और उसकी 17 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों के शव बकैन के पेड़ से लटका दिए गए थे। बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे दिव्यानंद का गांव की ही 11वीं में पढ़ने वाली इस 17 वर्षीय किशोरी से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इस मामले में दिव्यानंद के चाचा रामगुलाम ने लड़की के पिता, दो चाचा और भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इन चारों के अलावा किशोरी के अन्य चाचा को भी गिरफ्तार किया था।
शनिवार को जेल जाने से पूर्व एसएसपी ऑफिस में प्रेसवार्ता के दौरान घटना पर अफसोस जताते हुए किशोरी के चाचा ने बताया कि वह किशोरी के पिता के साथ खेत में काम रहे थे, तभी किशोरी को दिव्यानंद के साथ देखा तो उनका खून खौल उठा। वे गुस्से पर काबू नहीं रखे सके। पहले किशोरी को पीटकर उसका गला घोटा और फिर इसी तरह दिव्यानंद को भी मौत के घाट उतार दिया। दोनों के शव पेड़ पर लटकाने में दिक्कत हुई तो घर से किशोरी के दूसरे चाचा और भाई को भी बुला लिया। फिर सबने मिलकर शव पेड़ से लटका दिए।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बढ़ेगी सबूत मिटाने की धारा
आरोपियों ने दोनों की हत्या करके शव पेड़ से लटकाकर हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की थी। इस मामले में विधि विशेषज्ञ से राय लेकर पुलिस अपराध के सबूत मिटाने की धारा 201 बढ़ाने की तैयारी कर रही है।