फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Honeytrap gang's henchman Mohit, responsible for doctor's death, sent to jail

Bareilly News: डॉक्टर की मौत के जिम्मेदार हनीट्रैप गिरोह के गुर्गे मोहित को भेजा जेल

Fri, 19 Jul 2024 06:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Honeytrap gang's henchman Mohit, responsible for doctor's death, sent to jail
बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह के गुर्गे मोहित शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कैंट के गोकुलनगर नकटिया का रहने वाला मोहित शर्मा हनी ट्रैप गिरोह का गुर्गा है। उसकी वजह से एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

मोहित के गिरोह ने सुभाषनगर क्षेत्र निवासी डॉ. अमरेंद्र चौहान को वर्ष 2022 में जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया था। गिरोह की महिला सदस्य ने डॉक्टर को मां का इलाज करने के बहाने कर्मचारी नगर स्थित एक मकान में बुलाया था। वहां साथियों की मदद से डॉक्टर का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्य कमरे में आ गए और लड़की की इज्जत खराब करने का आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने लगे। गिरोह के लोगों ने डॉक्टर का पर्स छीन लिया। पर्स से डेबिट कार्ड निकाल लिया और जबरन पिन पूछकर 50 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

गिरोह की सरगना मधु ने अमरेंद्र से कुछ कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए थे। घटना के दौरान बनाए गए अश्लील वीडियो के जरिये गिरोह के लोग 50 हजार रुपये दोबारा ऐंठने का दबाव बना रहे थे। डॉक्टर ने परेशान होकर सुभाषनगर थाने में मामला दर्ज कराया था, लेकिन आरोपी उन्हें ब्लैकमेल करते रहे। मानसिक तनाव में आए डॉक्टर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले को पुलिस निपटाने के मूड में थी, पर तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी व एसपी सिटी राहुल भाटी के प्रयास से केस में हत्या की धारा बढ़ाई गई। पुलिस ने मधु के अलावा गिरोह की सदस्य हिमानी शर्मा और अलीगंज के शुभम को जेल भेजा था। अब मोहित शर्मा को जेल भेजा गया है। मोहित के पिता दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिष्ठित लोगों का अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ठगी
हनी ट्रैप गिरोह के लोग प्रतिष्ठित लोगों के अश्लील वीडियो बनाकर वसूली करते थे। अलीगंज का शुभम भी गिरोह में शामिल था। उस पर हत्या और धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। मोहित शर्मा का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सरगना मधु एक संगठन के नेता की पत्नी है। केस में दीक्षा नाम की एक और आरोपी शामिल बताई जा रही है। हालांकि, इंस्पेक्टर सतीश राय का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed