फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Honey trap gang member Shubham arrested in Bareilly

हनीट्रैप गैंग का सदस्य गिरफ्तार: युवती संग मिलकर बनाया था डॉक्टर का वीडियो, सदमे में हो गई थी उनकी मौत

Sun, 10 Sep 2023 02:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Sep 2023 02:44 PM IST
सार

हनीट्रैप गैंग के खिलाफ पीड़ित डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में सदमे में उनकी मौत हो गई थी। एसएसपी के आदेश पर विवेचना तेज हुई। इसके बाद 20 जुलाई को आरोपी महिला पकड़ी गई थी। अब पुलिस ने शुभम नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन
Honey trap gang member Shubham arrested in Bareilly
आरोपी शुभम और युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप गिरोह की वजह से डॉ. अमरेंद्र की जान चली गई थी। थाना सुभाषनगर पुलिस ने इस मामले में शुभम कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके खिलाफ हत्या, ठगी समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं। हनीट्रैप गैंग की महिला सदस्य हिमानी शर्मा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।  

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि शुभम कुमार अलीगंज के साहूकारा पाठक मोहल्ले का मूल निवासी है, जो शहर से सटी बिथरी की रामगंगा नगर कॉलोनी में रहता है। शुभम के खिलाफ थाना सुभाषनगर में धोखाधड़ी, हत्या समेत कई मामलों में रिपोर्ट दर्ज हैं। वह उस हनी ट्रैप गिरोह का भी सक्रिय सदस्य है, जो पुलिस अफसरों, सेना के जवानों, डॉक्टरों, वकीलों व अन्य सरकारी विभागों के लोगों को इंटरनेट के जरिये फंसाता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Honey Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मां के इलाज के बहाने बुलाया था डॉक्टर 

इस गिरोह के खिलाफ चार दिसंबर 2022 को बीडीए कॉलोनी निवासी निजी डॉक्टर अमरेंद्र चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी और उसकी साथी हिमानी ने डॉक्टर को अपनी मां के इलाज के लिए घर बुलाया और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया था। शर्मिंदगी की वजह से डॉ. अमरेंद्र ने आत्महत्या कर ली थी। मामले के आरोपी को सुभाषनगर पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। 

सदमे में हो गई थी डॉक्टर की मौत 

हिमानी साजिश के तहत डॉक्टर अमरेंद्र चौहान के यहां कंपाउंडर का काम करने लगी थी। मां की बीमारी के बहाने घर बुलाकर उनसे अश्लील हरकतें की थीं, जिसका आरोपी ने वीडियो बना लिया था। इसके बाद डॉक्टर को ब्लैकमेल किया गया। मधु नाम की महिला हनी ट्रैप गैंग की सरगना है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराने के बाद सदमे से डॉक्टर की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed