फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Honey trap gang leader Madhuri goes behind barsHoney trap gang leader Madhuri goes behind bars

Bareilly News: सलाखों के पीछे पहुंची हनी ट्रैप गिरोह की सरगना माधुरी

Sun, 16 Feb 2025 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Honey trap gang leader Madhuri goes behind barsHoney trap gang leader Madhuri goes behind bars
बरेली। हनी ट्रैप गिरोह की सरगना बताई जा रही माधुरी पाल ने पांच दिन पहले कोर्ट में समर्पण कर दिया। वह बारादरी थाना क्षेत्र के मुकदमे में वांछित थी। कोर्ट से उसके गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके थे। उसके गिरोह के कई गुर्गे जमानत पर रिहा हो चुके हैं। माधुरी पाल पर जब मुकदमे दर्ज हुए तो वह भूमिगत हो गई थी। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया। वहां से माधुरी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी युवक ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रीना उर्फ शीतल ने उसे बहाने से संजय नगर बुलाया और वहां एक मकान में ले गई। वहां माधुरी, सत्यवीर और अन्य महिलाएं थीं। इन लोगों ने उसे नशा मिलाकर कोल्डड्रिंक पिला दी। जब होश आया तो वह निर्वस्त्र था। इन लोगों ने दो घंटे तक बंधक बनाकर 40 हजार रुपये, डेबिट कार्ड, सोने की अंगूठी व चेन आदि छीन लिए और सादा स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए। आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपयों की मांग की थी। युवक की ओर से न्यायालय के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकदमे में पुलिस ने माधुरी पाल के साथियों को पहले ही जेल भेज दिया था। माधुरी पर शिकंजा कसा तो उसने खुद ही समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

जमानत अर्जी हुई खारिज
सूत्रों के मुताबिक माधुरी ने सोचा था कि उसे महिला होने की वजह से आसानी से जमानत मिल जाएगी। समर्पण के साथ ही माधुरी पाल ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के यहां जमानत के लिए आवेदन किया था। मजिस्ट्रेट श्वेता यादव की अदालत ने माधुरी पाल की जमानत याचिका भी खारिज कर दी। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed