फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   honey trap gang active in bareilly

Honey Trap: पहले मीठी-मीठी बातें, फिर न्यूड वीडियो कॉल; इस गैंग के जाल में पुलिसवाले और कारोबारी भी फंसे

Tue, 13 Jun 2023 02:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Jun 2023 02:27 PM IST
सार

हनी ट्रैप गैंग अभी तक प्रभावशाली लोगों को अपने जाल में फंसाता था, अब आम लोग भी इस गैंग के जाल में फंसने लगे हैं। बरेली में पुलिसकर्मियों, कई विभागों के कर्मचारियों और रसूखदारों को शिकार बनाते रहे स्थानीय गिरोह का खुलासा जल्द हो सकता है।

विज्ञापन
honey trap gang active in bareilly
honey trap gang - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनजान नंबर से फोन कॉल...। किसी महिला की आवाज...। पहले बिना वजह बातचीत का सिलसिला, फिर दोस्ती। किसी दिन झांसे में आकर वीडियो कॉल और पता ही नहीं चलता कि मीठी बातों का ये जाल कब आपके लिए जी का जंजाल बन गया। 

विज्ञापन


जी हां। हम बात कर रहे हैं हनी ट्रैप की। आमतौर पर विदेशी जासूसी एजेंसियां खूबसूरत महिलाओं का इस्तेमाल कर किसी देश की गोपनीय सूचनाएं निकलवाने के लिए ऐसा करती हैं। धीरे धीरे इसका स्वरूप बदला। इसका इस्तेमाल रुपये ऐंठने के लिए होने लगा। यानी सोशल मीडिया के जरिये कोई महिला दोस्ती गांठती है और वीडियो कॉल पर बातकर कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों की क्लिप बना लेती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: पूजा को बहुत प्यार करता था, लव मैरिज भी की, सालभर पहले उसका मुन्ना से अफेयर हो गया, इसलिए मारा; प्रेमी...
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर बदनामी का भय दिखाकर ठगी का सिलसिला शुरू हो जाता है। अब इंटरनेट की दुनिया के साथ ही हनी ट्रैप करने वाले छोटे-छोटे गिरोह बरेली में भी सक्रिय गए हैं। पहले शहर के कई प्रभावशाली लोग इसके शिकार हुए। अब आमलोग भी इसके झांसे में आ रहे हैं। इनका मकसद एक ही है... मीठी बातों के जाल में फंसाकर जिससे जितनी उगाही हो सके, कर लो।

मुकदमों और शिकायतों की हो रही समीक्षा

हनी ट्रैप गिरोह से ठगी के शिकार लोगों की फेहरिस्त काफी लंबी है। थोड़ी सी मस्ती के चक्कर में होश खोने वाले कई लोग लाखों रुपये गंवा चुके हैं। वह उस वक्त गिड़गिड़ाते रहे पर गिरोह नहीं पसीजा। ऐसे लोग अब अफसरों से शिकायत करने पहुंच रहे हैं। 

पुलिसकर्मियों, कई विभागों के कर्मचारियों और रसूखदारों को शिकार बनाते रहे स्थानीय गिरोह का खुलासा जल्द हो सकता है। एसएसपी दर्ज मुकदमों और शिकायतों की समीक्षा करा रहे हैं। शुरुआती पड़ताल में कई चौंकाने वाली चीजें सामने आ रही हैं। अब तक दूसरों को धमकाकर व मुकदमे दर्ज कराकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य पहली बार सहमे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- नाबालिग से दरिंदगी: 55 साल के शाह आलम ने बरेली से किया अगवा, काशीपुर में दुष्कर्म; फिर दो युवकों को सौंपा
 

बारादरी का गिरोह चर्चा में

सूत्र बताते हैं कि शहर में यूं तो कई जगह ऐसे गिरोह संचालित हैं, लेकिन इन दिनों बारादरी थाना क्षेत्र की एक महिला का गिरोह तेजी से लोगों को फंसाने और ठगने में जुटा है। इस गिरोह में पढ़ी लिखी युवतियां, कथित पत्रकार से लेकर छुटभैये अपराधी तक हैं। युवतियां लोगों से पहचान बढ़ाकर फंसाती हैं। फिर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उनसे वसूली की जाती है। कथित पत्रकार बदनामी का भय दिखाते हैं। छुटभैये अपराधी युवती के भाई, पिता या प्रेमी बनकर धमकाते हैं।

ये भी पढ़ें- सड़क हादसे में तीन की मौत: हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही बेवा हुई मिशबा, रफीक ने पत्नी-बेटी को खोया
 

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हनीट्रैप से संबंधित आरोप लगाते हुए शिकायतें की गई हैं। स्थानीय स्तर पर गिरोह सक्रिय होने की जानकारी मिली है। मामलों में जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed