फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Honey production will make women self-sufficient...

हवाला ठगों के निशाने पर जन धन और पीएम आवास योजना के खाते

Sat, 26 Sep 2020 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Honey production will make women self-sufficient...
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कोतवाली, सुभाषनगर और बारादरी क्षेत्र में जनधन खातों में हुआ था लाखों रुपये का बेनामी लेनदेन
विज्ञापन

तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है पुलिस, मास्टरमाइंड का नहीं लगा सुराग

बरेली। हवाला ठगों के निशाने पर जीरो बैलेंस पर खुले जन धन और प्रधानमंत्री आवास योजना के खाते भी हैं। पिछले साल कोतवाली, बारादरी और सुभाषनगर क्षेत्र की महिलाओं के प्रधानमंत्री आवास और जन धन योजना के तहत खुलवाए गए खातों में लाखों रुपये का बेनामी लेनदेन होने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीनों के खिलाफ चार्जशीट भी पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की लेकिन बेनामी लेनदेन के मास्टरमाइंड का सुराग नहीं लगा सकी।
पिछले साल अक्टूबर में कोतवाली में मकरंदपुर सरकार में रहने वाली किरन ने नेकपुर निवासी मोहित, वीरभट्टी के शुभम, सुधीर और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने के लिए किरन के जरिये इन लोगों ने स्वयं सहायता समूह बनाकर खाते खुलवाने को कहा। किरन ने दस महिलाओं का समूह बनाया तो इन लोगों ने आठ लोगों के खाते सिविल लाइंस की एक निजी बैंक में खुलवा दिए। कुछ महिलाओं के खाते नगरिया परीक्षित, इज्जतनगर की एसबीआई शाखा में भी खुलवाए गए। इसी बीच नीलम नाम की एक महिला के बैंक खाते में 12 लाख रुपये जमा होने का मोबाइल पर मेसेज पहुंचा तो उन्होंने बैंक जाकर पासबुक में एंट्री कराई लेकिन यह धनराशि तत्काल दूसरे खाते में ट्रांसफर होने की बात सामने आई। इसके बाद बारादरी, कोतवाली और सुभाषनगर क्षेत्र में रहने वाली समूह की अन्य महिलाओं की पासबुक अपडेट कराई गई तो किसी के खाते में 50 हजार तो किसी के खाते में लाखों रुपये जमा होकर दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर होने की बात सामने आई। महिलाओं का कहना था उन्होंने तो प्रधानमंत्री आवास के लिए जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाया था फिर उनमें लाखों रुपये लेनदेन कैसे हो गया। कुल मिलाकर इन सभी खातों में 50 लाख रुपये से ज्यादा का लेनदेन किया गया था, जिनमें कुछ जन धन योजना के खाते भी थे। तत्कालीन एसएसपी के आदेश पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई थी और पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया लेकिन मास्टरमाइंड का नाम अब तक सामने नहीं आया है कि यह बेनामी लेनदेन किसने किया था। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में चार्जशीट भी लग चुकी है।
विज्ञापन

धंतिया में भी जन धन खातों का हुआ इस्तेमाल

पिछले दिनों पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया से कई हवाला धंधेबाजों को पकड़कर जेल भेजा था। इनके पास से तमाम फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए थे। ये धंधेबाज विभिन्न नामों से खुले 450 से ज्यादा बैंकखातों में लेनदेन कर रहे थे, जिनमें से कुछ खाते जन धन योजना के तहत भी खुलवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed