फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Homeguard dies in collision between two bikes

Bareilly News: दो बाइकों की टक्कर में होमगार्ड की मौत

Mon, 14 Jul 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Homeguard dies in collision between two bikes
बहेड़ी। गांव गरीबपुर मोड़ पर रविवार शाम सड़क हादसे में 48 वर्षीय होमगार्ड तेजपाल गंगवार की मौत हो गई। वह अपनी ससुराल गुलरिया से वापस अपने गांव तुरकुनिया लौट रहा था। तभी नदेली रोड स्थित गरीबपुर मोड़ के निकट सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दूसरे बाइक सवार मौके से भाग गए।
विज्ञापन

होमगार्ड तेजपाल गंगवार थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव गुलरिया अपनी ससुराल गया हुआ था। वहां से शाम करीब पांच बजे वापस अपने घर लौट रहा था। शाम करीब छह बजे यह हादसा हो गया। टक्कर मारने वाले आरोपी मौके से भाग गए। होमगार्ड तेजपाल गंगवार के परिवार में पत्नी व तीन हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन

--
ट्रक ने बाइक सवार युवक का पैर कुचला
शीशगढ़। कस्बे में रात एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार ट्रक के पहिया के नीचे आ गया और उसका एक पैर कुचल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल सिफतैन पुत्र इंतजार निवासी मोहल्ला बिलासपुर अड्डा किसी के साथ बाइक से बरेली अड्डा की तरफ जा रहा था। इस बीच ट्रक के साइड लेने पर युवक की बाइक फिसल गई। वह ट्रक के नीचे आ गया, जिसमें युवक का एक पैर कुचल गया, जबकि दूसरे युवक साहिल को हल्की चोटें आई हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के लोगों ने बताया कि नो एंट्री खुलने के बाद ट्रक चालक आए दिन तेज गति से वाहन चलाते हैं। इस कारण लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। शीशगढ़ में रोड संकरा होने के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। ओवरलोड वाहनों से रोड भी क्षतिग्रस्त हो जाता है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। संवाद
--
वाहन की टक्कर से युवक की गई जान

नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस को मौके से वाहन का मिला स्टेपनी



फरीदपुर। नेशनल हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस को मौके पर घटनास्थल के पास से किसी वाहन की स्टेपनी मिली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फरीदपुर में फ्यूचर यूनिवर्सिटी के सामने बरेली-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार रात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फरीदपुर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से किसी वाहन की एक स्टेपनी मिली है। बोरे में कुछ अन्य सामान भी मिला। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिए कोशिश शुरू कर दी है। संवाद


--
अलग-अलग हादसों में दो लोग घायल

मीरगंज। थाना क्षेत्र मीरगंज में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से मौके पर ही समझौता कर लिया गया।
पहला मामला ग्राम संजरपुर निवासी हरीश कुमार का है, जो बाइक से पूनम पत्नी जितेंद्र सुमन के साथ मीरगंज से मिलक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर हल्की होने के कारण दो मामूली घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करवा दिया। दूसरा मामला नेशनल हाईवे पर ओवर ब्रिज के पास का है, जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी ईको कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में बैठे चेतराम (65 वर्ष), निवासी फतेहगंज पश्चिमी, घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed