{"_id":"6874cfbdadeec926c9082d25","slug":"homeguard-dies-in-accident-on-nainital-highway-in-bareilly-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नैनीताल हाईवे पर हादसे में होमगार्ड की मौत, ड्यूटी जाने के दौरान बाइक को टक्कर मार गया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नैनीताल हाईवे पर हादसे में होमगार्ड की मौत, ड्यूटी जाने के दौरान बाइक को टक्कर मार गया वाहन
Mon, 14 Jul 2025 03:11 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Jul 2025 03:11 PM IST
सार
बरेली में नैनीताल हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार होमगार्ड की मौत हो गई। वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन
तेजपाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले में बहेड़ी थाना क्षेत्र के निवासी होमगार्ड तेजपाल (45 वर्ष) की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। तेजपाल के रिश्तेदार कृपाल ने बताया कि तेजपाल पीलीभीत जिले में होमगार्ड थे। वहां अमरिया स्थित एसडीएम आवास पर रात्रि ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में गांव सकरस के पास अचानक किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। तेजपाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी पत्नी मीना का रो-रोकर बुरा हाल है। होमगार्ड के तीन छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
स्कूटी की टक्कर से भड़के पीलीभीत के कांवड़ियों ने किया हंगामा
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत के कांवड़ियों ने हंगामा किया। थाना पुलिस ने उन्हें समझाकर भेज दिया। सोमवार सुबह यह जत्था कछला से गंगाजल लेकर पीलीभीत जा रहा था। कांवड़ जत्था प्रभात नगर में रामजानकी मंदिर के पास पहुंचा।
एक स्कूटी एक कांवड़िये को टक्कर मारकर निकल गई। इससे कांवड़िये की कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ खंडित होने पर कावड़ियों ने हंगामा कर दिया और कार्रवाई की मांग करते हुए मौका पर बैठ गए। थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने लोगों को समझाकर भेज दिया।