फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Home science questions remained easy, solved in a jiffy

Bareilly News: आसान रहे गृहविज्ञान के सवाल, चुटकियों में हुए हल

Wed, 06 Mar 2024 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 06 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Home science questions remained easy, solved in a jiffy
बरेली। यूपी बोर्ड की ओर से मंगलवार को हाईस्कूल के गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट के भूगोल विषय की परीक्षाएं कराई गईं। आसान सवाल चुटकियों में हल हो गए तो परीक्षार्थी मुस्कुराते हुए केंद्रों से बाहर निकले। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर को हल करने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन


प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृहविज्ञान की परीक्षा में 17,255 परीक्षार्थी शामिल हुए। एफआर इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज केंद्र से बाहर निकलीं रोशनी सिंह, कुमकुम मौर्य, मंतशा, शिफा, मारिया ने बताया कि पेपर बहुत अच्छी हुआ है। सभी सवाल पढ़े हुए थे। इंटर की कंप्यूटर विषय की परीक्षा में पंजीकृत 386 छात्रों और 474 छात्राओं में से 364 छात्र और 456 छात्राएं उपस्थित रहीं। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर से संबंधित प्रश्न आए थे। सभी प्रश्न पढ़े हुए थे जो आसानी से हल हो गए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा में पंजीकृत 1,446 छात्र व 1,914 छात्राओं में से 1,316 छात्र व 1,850 छात्राएं शामिल हुईं। विद्यार्थियों ने कहा कि सवालों में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा, लेकिन अंत तक पूरा प्रश्नपत्र हल हो गया। मानचित्र पर आधारित सवालों को कम समय में हल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed