{"_id":"5c1c5748bdec2256b06eec13","slug":"home-guards-murder-in-budaun-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: होमगार्ड की गोली मारकर हत्या, गस्त के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: होमगार्ड की गोली मारकर हत्या, गस्त के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग
Fri, 21 Dec 2018 08:30 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 21 Dec 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बदमाश बेखौफ हैं। बदमाशों ने इस बार यूपी पुलिस को ही निशाना बनाया है। बाइक सवार बदमाशों ने गस्त के दौरान होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना बदायूं की है। उघैती थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास होमगार्ड गस्त पर था। इसी दौरान होमगार्ड ने शक होने पर बाइक सवार लोगों को रोकने की कोशिश की।
इस पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। होमगार्ड की गोली मारकर हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब ढाई बजे उघैती थाना इलाके में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर मंगल बाजार के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने होमगार्ड छत्रपाल (36) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

Trending Videos
उघैती थाने में तैनात होमगार्ड छत्रपाल और प्लाटून कमांडर राजेंद्र पैदल गश्त कर रहे थे। तभी उधर से दो बाइक पर चार बदमाश गुजरे, जिनके पास चोरी का सामान था। छत्रपाल के टोकने बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से छत्रपाल की मौत हो गई।
घटना का पता लगने पर एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह और सीओ इरफान नासिर ने मौका मुआयना किया। होमगार्ड छत्रपाल हजरतपुर थाना क्षेत्र के करियामई गांव का रहने वाला था।
घटना का पता लगने पर एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह और सीओ इरफान नासिर ने मौका मुआयना किया। होमगार्ड छत्रपाल हजरतपुर थाना क्षेत्र के करियामई गांव का रहने वाला था।