फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Home guards murder in Budaun of uttar pradesh

यूपी: होमगार्ड की गोली मारकर हत्या, गस्त के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग

Fri, 21 Dec 2018 08:30 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Dec 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Home guards murder in Budaun of uttar pradesh
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बदमाश बेखौफ हैं। बदमाशों ने इस बार यूपी पुलिस को ही निशाना बनाया है। बाइक सवार बदमाशों ने गस्त के दौरान होमगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


घटना बदायूं की है। उघैती थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास होमगार्ड गस्त पर था। इसी दौरान होमगार्ड ने शक होने पर बाइक सवार लोगों को रोकने की कोशिश की। 
विज्ञापन


इस पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। होमगार्ड की गोली मारकर हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब ढाई बजे उघैती थाना इलाके में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर मंगल बाजार के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने होमगार्ड छत्रपाल (36) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

उघैती थाने में तैनात होमगार्ड छत्रपाल और प्लाटून कमांडर राजेंद्र पैदल गश्त कर रहे थे। तभी उधर से दो बाइक पर चार बदमाश गुजरे, जिनके पास चोरी का सामान था। छत्रपाल के टोकने बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से छत्रपाल की मौत हो गई। 

घटना का पता लगने पर एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह और सीओ इरफान नासिर ने मौका मुआयना किया। होमगार्ड छत्रपाल हजरतपुर थाना क्षेत्र के करियामई गांव का रहने वाला था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed