फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Home guard's condition improved, statement recorded

Bareilly News: होमगार्ड की हालत में सुधार, बयान दर्ज

Tue, 08 Oct 2024 06:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Home guard's condition improved, statement recorded
नवाबगंज। एसडीएम की फटकार से आहत होकर कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश में एक अस्पताल में भर्ती कराए गए होमगार्ड की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। सोमवार को बीओ अरुनेश कुमार ने उनके बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम इनायतपुर गांव के होमगार्ड बीर बहादुर 14 मई को अपने साथी होमगार्ड रामपाल के साथ तहसील में ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच थाने पर तैनात चौकीदार बीरेंद्रपाल के साथ बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज दोनों होमगार्डो ने चौकीदार को जमीन पर गिराकर पीट दिया। रिपोर्ट दर्ज होने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया। बाद में दोनों होमगार्ड ने हाईकोर्ट की शरण ली। इसमें एक सप्ताह पहले हाईकोर्ट ने दोनों को बहाल करते हुए ड्यूटी ज्वान करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

इसमें रामपाल को कोतवाली और बीर बहादुर को एसडीएम आवास पर ड्यूटी पर तैनात करने के आदेश जिला कमांडेट ने दिए थे। रविवार को बीर बहादुर एसडीएम आवास पर ड्यूटी करने पहुंचे तो एसडीएम अजय उपाध्याय ने फोन पर डांट लगाते हुए भगा दिया, जिसके बाद होमगार्ड ने यह कदम उठा लिया। होमगार्ड की पत्नी विमलेश ने जिला कमांडेंट से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अब होमगार्ड की हालत में सुधार है। एसडीएम ने संबंधित की ड्यूटी हटाने को फोन से कहा था, लेकिन ड्यूटी ऑनलाइन लगती है। होमगार्ड को भी ऐसा नहीं करना चाहिए था। यदि उन्हें कोई परेशानी थी तो अधिकारियों को अवगत कराते तो उसका समाधान किया जाता।
-अरुनेश कुमार, बीओ नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed