फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Home guard dies due to boar attack

Bareilly News: सूअर के हमले से होमगार्ड की मौत

Fri, 07 Feb 2025 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Home guard dies due to boar attack
भमोरा। खेत में आई नील गाय को हटाने गए होमगार्ड पर सूअर ने हमला कर दिया। इसमें घायल होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिरोही निवासी मुनेंद्र पाल सिंह उर्फ रानू (44) पुत्र उदय सिंह बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के लगभग सिरोही से मकरंदपुर जाने वाले रास्ते पर अपने खेत में बोई सरसो की फसल को देखने गए थे। तभी देखा कि फसल में नीलगाय खड़ी थी। उसे हटाने के लिए जैसे ही खेत में घुसे। वैसे ही खेत में बैठे जंगली सूअर ने हमला कर दिया, जिससे रानू गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने सूअर को भगाया। सूचना पर पहुंचे परिजन रानू को निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रानू की मौत से पत्नी सुनीता का रो-रो कर हाल बेहाल है। रानू के परिवार में पत्नी, तीन वर्षीय पुत्र है। उनके मां-बाप की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग आंवला रेंज के वन दरोगा गौरव पाल सिंह टीम के साथ पहुंचे, उनके साथ हलका इंचार्ज रामदुलारे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपने की बात कही।

अब तक कई लोग हो चुके हैं घायल
अब तक ग्राम चम्पतपुर, नौगवां ठाकुरान, जमालपुर, भमोरा में जंगली सूअर कई लोगों पर हमले कर घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करना मुश्किल हो गया है। क्योंकि अक्सर जंगली सूअर व सियार कई ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed