फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Home delivery boards at shops in Hotspot Bankhana, Biharipur strictly

हॉटस्पॉट बानखाना में दुकानों पर लगे होम डिलीवरी के बोर्ड, बिहारीपुर में हुई सख्ती

Thu, 21 May 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Home delivery boards at shops in Hotspot Bankhana, Biharipur strictly
पुलिस की सख्ती के बाद बाजारों में धीरे धीरे सन्नाटा पसरने लगा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शहर के बिहारीपुर और बानखाना इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है, लेकिन लोग लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बुधवार को बानखाना में बंद दुकानों पर होम डिलीवरी के बोर्ड तो नजर आए, लेकिन गलियों में लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। चौधरी तालाब वाले खुले रास्ते से वाहन भी आ-जा रहे थे। हालांकि बिहारीपुर में पुलिस की सख्ती रही।
विज्ञापन

लॉकडाउन में बाजार खुलने की अनुमति मिलने के बाद बुधवार को हर सड़क पर भीड़भाड़ थी। शहर के दोनों हॉटस्पॉट, बिहारीपुर और बानखाना में पुलिस ने बुधवार को सख्ती की, लेकिन लोग फिर भी बेवजह गलियों में घूमने से बाज नहीं आए। बानखाना बंद परचून की कुछ दुकानों पर होम डिलीवरी के बोर्ड लगे मिले, लेकिन गलियों में खासी भीड़भाड़ थी। खजले-सेंवई के ठेले भी लगे थे। घरों के बाहर लोग बिना मास्क लगाए बैठे नजर आए। बानखाना में पीछे की तरफ किला के चौधरी तालाब की ओर निकलने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही रही। हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले पुलिस ने दोनों जगह पहले से ज्यादा सख्ती की। बैरिकेडिंग के पास खड़े पुलिसकर्मी बाहर निकलने वालों को फटकारते भी नजर आए। लगातार संक्रमण बढ़ने के चलते अधिकारियों ने पुलिस को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed