फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holika Dahan will be done under police supervision

Bareilly News: पुलिस की निगरानी में होगा होलिका दहन

Tue, 11 Mar 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be done under police supervision
नवाबगंज। होली के पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने पुलिस-प्रशासन सतर्क है। नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र में 152 जगहों पर होलिका दहन किया जाता है। पुलिस ने क्षेत्र में दस जगहों को एक श्रेणी में रखा है। इन संवेदनशील जगहों पर दोनों समुदाय की मिश्रित आबादी है, जहां होलिका दहन तक पुलिस की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि होली के पर्व को लेकर पुलिस ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। होलिका की स्थलें पुलिस और गांव के चौकीदारों की निगरानी में है। होली के दिन निकलने वाला कस्बे का हुरियारों के जुलूस में पुलिसबल सादा कपड़ों में जगह-जगह तैनात रहेगा। पुलिस की दो गाड़ी आगे और दो गाड़ी जुलूस के साथ रहेगी। मस्जिदों के पास अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया गया है। इसके अलावा कस्बे में कोतवाल राहुल सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। संवाद
विज्ञापन

--

चौकीदारों के साथ की बैठकशेरगढ़। थाना परिसर में थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने चौकीदारों के साथ बैठक की। कस्बे में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। उन्होंने कहा कि सभी चौकीदार अपने गांव में होलिका दहन के समय मौजूद रहे। गांव वालों से संपर्क में रहे। कोई खुराफाती यदि खुराफात करता है तो उससे पहले पुलिस को अवगत कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाइक से पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च

बहेड़ी/ फतेहगंज पूर्वी। होली के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने दोपहर से कस्बे में बाइक पर सवार होकर फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च नैनीताल रोड, मेन बाजार से होते हुए नगर की संकीर्ण गलियों में निकला। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय तोमर ने किया। इधर, फतेहगंज पूर्वी में सोमवार शाम थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ बाइक से कस्बे से लेकर देहात तक रैली निकालकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी लोग अपने पर्व सौहार्दपूर्वक मनाएं। खुराफाती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed