{"_id":"605e2e488ebc3ee61e7ce2fd","slug":"holiday-on-holi-district-treasury-and-sbi-canceled-atms-will-be-filled-today-bareilly-news-bly442020761","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर जिला कोषागार और एसबीआई में अवकाश रद्द, आज भरे जाएंगे एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर जिला कोषागार और एसबीआई में अवकाश रद्द, आज भरे जाएंगे एटीएम
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में क्लोजिंग कार्य और सरकारी लेनदेन नहीं होगा प्रभावित
विज्ञापन
बरेली। होली से पहले शनिवार और रविवार को जिला कोषागार में अवकाश रहेगा लेकिन सोमवार 29 मार्च को भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा और जिला कोषागार खुले रहेंगे। क्योंकि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में क्लोजिंग कार्य होने हैं। साथ ही सरकारी लेनदेन और बजट संबंधी कार्य निस्तारण किया जाना है।
जिला प्रशासन ने 29 और 30 मार्च को सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जबकि रविवार को अवकाश वैसे ही है 27 मार्च को चौथा शनिवार होने से बैंक नहीं खुलेंगे। लेकिन एटीएम में करेंसी रखने के लिए सभी प्रमुख बैंकों में काम होगा, इसके अलावा 29 मार्च का अवकाश भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन ने देशभर में रद्द कर दिया है। क्योंकि वार्षिक बजट का समायोजन लेनदेन और निस्तारण इन्हीं दिनों में किया जाता है, इसलिए भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा सिविल लाइन 29 मार्च सोमवार को सरकारी लेनदेन के लिए खोला जाएगा। मुख्यालय से आए आदेशानुसार संबंधित स्टाफ के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। उधर, जिला कोषागार 29 और 30 मार्च को अवकाश होने के बावजूद भी काम होगा। एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक सुनील शर्मा ने बताया कि सोमवार 29 मार्च का अवकाश रद्द कर दिया है। इस दिन सरकारी चेक क्लियर होने हैं, इसलिए संबंधित स्टाफ को बुलाएंगे। 31 मार्च को बैंकिंग क्लोजिंग का दिन है, इसलिए सामान्य कामकाज नहीं होगा।

सरकारी कर्मचारियों का वेतन भी खाते में हो जाएगा ट्रांसफर
होली का अवकाश रद्द होने के कारण अब ट्रेजरी से सरकारी कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। हालांकि त्योहार पर वेतन को लेकर कर्मचारी कुछ चिंतित थे लेकिन इस ट्रेजरी खुलने के आदेश के बाद उन्हें राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन