फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holi celebration showing devotion Ras ki gung ki song ji music

होली मिलन में दिखा भक्ति  रस तो कहीं गूंजे गीत संगीत

Sun, 19 Mar 2017 01:14 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 19 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Holi celebration showing devotion Ras ki gung ki song ji music
Holi celebration showing devotion Ras ki gung ki song ji music - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शहर में अलग-अलग होली मिलन समारोह में कही भक्ति रस के कार्यक्रम हुए तो कहीं गीत संगीत की रही धूम। एक दूसरे से गले मिल कर बधाइयां भी दीं। 
विज्ञापन

बरेली होलसेल कपड़ा कमेटी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन रोटरी भवन में किया गया। इसमें वृंदावन से आए कलाकारों ने फाल्गुन उत्सव एवं राधा कृष्ण की सुंदर रास ने भक्ति रस में डुबा दिया। साथ ही फूलों की होली ने लोगों को आनंदविभोर कर दिया। इस दौरान सुनील मलिक और युधिष्ठिर मलिक ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  
 इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कपूर ने होली की शुभकामनाएं दीं। महामंत्री मोहित कपूर ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में नरेश जडियाल, प्रवीन जैन, सुनील पाठक, गोपाल मेहरोत्रा, अमरजी सिंह, पंकज आनंद, रमेश खनीजो, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की ओर से 21 वाहिनी एनसीसी कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों ने गीत, संगीत, कविता और चुटकुले सुना कर लोगों को आनंदित किया। वहीं सभी ने एक दूसरे पर पुष्पवर्षा की और गले मिल कर बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अचल जी अहेरी ने की। जगपाल भाटी, कृष्ण कुमार मौर्य, टीका राम शर्मा, जगदीश चंद्र जोशी ने संबोधित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed